बॉलीवुड

RK Studio में फिल्माई गई ये मूवीज, बॉक्स आॅफिस पर जमकर बरसा ‘सोना’

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' (1985) कपूर परिवार के लिए यादगार फिल्म है क्योंकि यह मूवी राजकपूर की आखिरी फिल्म थी।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 5:01 PM IST
RK Studio Superhit Movies
RK Studio Superhit Movies

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों का गवाह रहा आइकॉनिक RK Studio को लेकर अब खबर सामने आई है कि एक्टर राजकपूर के नाम पर बना RK Studio बस यादों में सिमट कर रह जाएगा। खबरों के मुताबिक, कपूर परिवार ने इसे बेचने का फैसला कर लिया है। इसे बेचने के पीछे यह वजह बताई जा रही है कि भविष्य में जायदाद को लेकर कानूनी पचड़ो से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस स्टूडियो की स्थापना राजकपूर ने साल 1948 में की थी। RK Studio ने दर्शकों को ऐसी फिल्में दी हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। तो आइए बताते है इन फिल्मों के बारे में ।

'बरसात' (1949)

RK Studio के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'आग' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद फिल्म 'बरसात' 1949 में आई थी। इसके डायरेक्टर और एक्टर राजकपूर थे। उनके साथ नरगिस ने मुख्य भूमिका अदा की थी। राजकपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

'आवारा' (1951)

राजकपूर की फिल्म 'आवारा' साल 1951 में आई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें राजकपूर और नरगिस ने लीड रोल निभाया था, साथ ही पृथ्वीराज कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

'मेरा नाम जोकर' (1970)

साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म को राजकपूर ने डायरेक्ट किया था और मूवी में 'जोकर' का किरदार अदा किया था।

'बॉबी' (1973)

RK Studio में निर्मित हुई फिल्म 'बॉबी' साल 1973 में रिलीज हुई थी। बता दें कि इस फिल्म से ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजकपूर थे।

'राम तेरी गंगा मैली' (1985)

साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म कपूर परिवार के लिए यादगार फिल्म है क्योंकि यह मूवी राजकपूर की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह इस दुनिया को साल 1988 में अलविदा कह गए थे।

Updated on:
29 Aug 2018, 5:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां