बॉलीवुड

‘तांडव’ मेकर्स की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, Richa-Konkona ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा

सुप्रीम कोर्ट ने 'ताडंव' ( Tandav ) के मेकर्स की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ( Richa Chadha ) ने ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ( Konkona Sen Sharma) भी कोर्ट के फैसले दिखाई दीं नाखुश
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2021, 3:32 PM IST
Supreme Court Refuses To Ban Arrest Of 'Tandava' Makers
Supreme Court Refuses To Ban Arrest Of 'Tandava' Makers

नई दिल्ली। वेब सीरीज़ 'ताड़व' पर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार वेब सीरीज़ और निर्देशक अली अब्बास जफ़र के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। ऐसे में इन तमाम शिकायतों को रद्द कराने के लिए याचिका डाली गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक बड़ा फैसला सामने आया है। जिसमें कोर्ट ने निर्देशक और अन्य लोगों की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला कल यानी कि बुधवार को लिया गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी को संबद्ध अदालतों से जमानत का अनुरोध करने की बात कही है। वहीं अब इस पूरे मामले को देखते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और कोंकणा सेन शर्मा का रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने लिखा है, 'सर्वोच्च न्यायालय की प्राथमिकताएं!' वैसे आपको बता दें ऋचा ने कुछ समय पहले एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भी एक हिंदू हैं औरॉ वेब सीरीज़ देखते हुए उन्हें एक भी सीन देख यह नहीं लगा कि हिंदू भावनाओं के ठेस पहुंचाया गया है। जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था।

ऋचा के साथ-साथ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ( Konkona Sen Sharma ) ने भी वेब सीरीज़ 'ताड़व' पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय जाहिर की है। कोंकणा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'शो में शामिल लगभग सभी ने स्क्रिप्ट पढ़ी और अनुबंध पर हस्ताक्षर किए! सभी कलाकारों और क्रू को गिरफ्तार करें?' आपको बता दें सीरीज़ में मुहम्मद जीशान अयूब शिव की भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे। जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़