बॉलीवुड

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अमिताभ बच्चन की फिल्म Jhund को लगा बड़ा झटका, मूवी से नहीं हटाया बैन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की अपकमिंग फिल्म 'झुंड' ( Jhund ) को कॉपी राइट के चलते बैन कर दिया गया है। फिल्म को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं की सभी बातों का अनसुना करते हुए फिल्म से बैन हटाने की सभी बातों को अनसुना करते हुए बैन हटाने से साफ मना कर दिया है। जिसके बाद से फिल्म रिलीज़ पर आकर अटक गई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 8:07 AM IST
Supreme Court Refuses To Remove Ban On Release Of Film 'Jhund'
Supreme Court Refuses To Remove Ban On Release Of Film 'Jhund'

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की फिल्म 'झुंड' ( Jhund ) काफी सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज़ से पहले फिल्म को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है। फिल्म झुंड तेलंगाना हाई कोर्ट और स्थानीय कोर्ट ने फिल्म पर बैन पर लगाया था। जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हटाने से मना कर दिया है। कुछ महीनों पहले ही फिल्म को बैन करने के चलते फिल्म निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद से सभी काफी हैरान और परेशान हैं।

बैन करने की वजह

दरअसल, बिग बी की फिल्म को बैन करवाने की याचिका नंदी चीनी कुमार ( Nandi Chini Kumar ) ने दायर की है। यह याचिका कॉपीराइट के उल्लंघन के तहत दायर की गई है। जिसके चलते अभिनेता की फिल्म को नहीं होने का आदेश पास किया गया था। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बैन हटाने से साफ इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय में जस्टिस बोबडे, जस्टिस केएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामा सुब्रमण्यम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आर्डर के खिलाफ की गई अपील को ठुकरा दिया है।

कोर्ट ने अपील की अनसुनी

वहीं खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि जज ने निर्देश दिए हैं कि 6 महीनों में इसे खत्म कर दिया जाएगा। जिस पर फिल्म के वकील के कहना है कि "6 महीनें बाद इसका कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। फिल्म को लेकर 1.3 करोड़ रुपए का सेटेलमेंट एग्रीमेंट भी साइन किया गया है। जो कि वह अब मानने से इनकार कर रहे हैं। वकील ने अनरोध किया है कि वह इसे मेरिट पर ले लें। जिस पर फिल्म के निर्माताओं ने सहमति जातते हुए कहा सेंटलमेंट करने की बात पर कहा है कि 6 महीनें बाद फिल्म की रिलीज़ का कोई फायदा नहीं है। जिस पर कोर्ट ना कोई सहमति नहीं दिखाई।"

आपको बताते चलें कि 13 मई को स्थानीय कोर्ट में चीनी नंदी कुमार ने फिल्म 'झुंड' को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद 17 सितंबर को हाई कोर्ट ने फिल्म पर फैसला लेते हुए उसकी रिलीज़ पर बैन लगा दिया। इस फिल्म का प्रोमो और पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन फुटबॉल कोच विजय बरसे ( Football Coach Vijay Barse ) का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन