नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के निधन को दीवाली के पर्व यानी कि 14 नवंबर ( Diwali 2020 ) को पूरे पांच महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन आज वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके फैंस महीनों बाद भी उन्हें याद करते हुए उनकी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। ऐसी एक नई तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें सुशांत कुछ खिलाड़ियों संग फ्लाइट में नज़र आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर देख उनके फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।