फिल्म 'मारी 2' ( Maari 2 ) फिल्म का गाना है 'राउडी बेबी'। इस गाने के लिरिक्स 'पोएटू' और धनुष ने ही लिखें हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग के इतना पॉपुलर होते देख अभिनेता ने ट्वीट कर इस बात की खुशी जाहिर की है। धनुष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'यह काफी सुखद संयोग हैं। राउडी बेबी पर एक अरब व्यूज़ पार हो चुके हैं, दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन उनके मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग कोलावरी डी को नौ साल पूरे हो गए थे।' धनुष आगे लिखते हैं कि 'उनके लिए यह बात काफी गर्व है कि साउथ के पहले गाने पर एक अरब व्यूज़ आए हैं। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।'