बॉलीवुड

‘सर्जिकल स्ट्राइक 2’ : दुश्मन के दिल पर वार करने वालों को सेलेब्स ने किया सैल्यूट, आए ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड सेलेब्स ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद इंडियन एयरफोर्स के जवानों को सैल्यूट किया...
3 min read
Feb 26, 2019
akshay kumar
akshay kumar

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश आक्रोश में है। पूरा देश आतंकियों से पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 से अधिक जवानों का बदला लेने की मांग कर रहा था। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस मामले में देश के साथ खड़ी है। बॉलीवुड में पाकिस्तानों कलाकारों को बैन करने के साथ बॉलीवुड स्टार्स ने पाकिस्तान में अपनी फिल्मों को रिलीज ना करने का फैसला लेकर वहां की इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। अब भारतीय वायुसेना ने सोमवार रात पाकिस्तान सीमा में घुसकर पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों का बदला ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा में घुसकर जैश-ए मोहम्मद के ठिकाने को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है। इस पर बॉलीवुड स्टार्स ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के पायलटों को सलामी देते हुए अपने-अपने तरीके से नौजवानों की हौंसला आफजाई की है।

आतंकी हमले के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश था। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद अब बॉलीवुड में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स पीएम मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। सेलेब्स पहले ही जता चुके हैं कि हम सीमा पर जाकर तो नहीं लड़ सकते पर अपने जवानों और साथ तो दे सकते हैं। अब सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट्स के जरिए पायलटों को सलामी दी।

बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर पायलटों को सलामी दी
लता मंगेशकर : जय हिंद, जय हिंद की सेना (जवान)।
रजनीकांत : ब्रावो इंडिया
कमल हासन : पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर कहर बरपाकर हमारे 12 सुरक्षित घर लौट आए। भारत को अपने नायकों पर गर्व है। मैं उनकी वीरता को सलाम करता हूं।
अक्षय कुमार : आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए हमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों पर गर्व है! अब और चुप्पी नहीं! इंडिया स्ट्राइक्स बैक।
अनुपम खेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सलामी आज सलामी देना शुरू करने का अच्छा दिन होगा। भारत माता की जय।
रवीना टंडन : क्या विस्फोटक सुबह! जैसे कि भारत जश्न मनाता है! मैं हमारे पुलवामा के लड़कों को न्याय दिलाने के लिए 12 बहादुरों को सलाम करता हूं! हमारे पड़ोसी अक्सर खुद आतंकवाद का शिकार होने की शिकायत करते हैं। उन्हें धन्यवाद देने की जरूरत है।
अजय देवगन : मेस बिद द बेस्ट, डाइ लाइक द रेस्ट। भारतीय वायुसेना को सलाम।
प्रीति जिंटा : आज एक आतंकवादी को मारना कई निर्दोष लोगों की जान बचाता है। मैं भारतीय वायुसेना को सीमा पार आतंकी शिविरों को नष्ट करके इसे संभव बनाने के लिए सलाम करता हूं।

तमन्ना भाटिया : भारतीय वायुसेना पर बहुत गर्व है! मैं बहादुरी भरी इस कार्रवाई को सलाम करती हूं।
संजय दत्त : हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए उनकी अदम्य भावना के लिए भारतीय वायुसेना को सलाम! हम सभी उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। जय हिन्द।
सोनाक्षी सिन्हा : जय हिंद!
सुनील शेट्टी : जय हिंद!
एकता कपूर : हां! भारतीय बलों को ताकत मिले!
राहुल ढोलकिया : आप आतंकी शिविरों को नष्ट कर और खत्म कर हमें बचाने के लिए लड़ रहे हैं : थैंक यू आईएएफ। जय हिंद।
रणविजय सिन्हा : विशेषज्ञों का कहना है कि वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए इस हमले के लिए उच्चस्तर की सटीकता और रणनीतिक योजना बनाई और सफलतापूर्वक इसे अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना।
सोनू सूद : जय हिंद।
मधुर भंडारकर : साहसी भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम, जिन्होंने हमारे दुश्मन के दिल में वार करने की कोशिश की। यह सभी भारतीयों के लिए एकजुट होने का समय है।
आफताब शिवदासानी : अपराधियों को सबक सिखाने के लिए सही और सटीक जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना पर गर्व है। यह नए युग का भारत है। जय हिंद।
विवेक ओबेरॉय : जय हिंद।
तुषार कपूर : इंडियन स्ट्राइक दोबारा। जय हिंद।
जैकी भगनानी : एक महान दृष्टि और महान विचार। यहां सभी बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक। जय हिंद!
परवीन डाबास : जय हिंद ... आतंकवादी शिविरों के प्रत्यक्ष विनाश का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, आप भाग सकते हैं, लेकिन आप छिप नहीं सकते।

Updated on:
27 Feb 2019 10:20 am
Published on:
26 Feb 2019 05:26 pm