बॉलीवुड

जब अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने मान लिया था डेड, लेकिन फिर आईसीयू में हुआ चमत्कार

अमिताभ बच्चन की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टर ने उनकी पत्नी जया बच्चन को कहा कि वो आकर उनसे मिल ले इससे पहले कि उनकी मौत हो जाए। जया फौरन अमिताभ से मिलने के लिए अंदर गई और उन्हें देखने लगीं।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 11:33 AM IST
amitabh_bachchan_icu.jpg
Amitabh Bachchan ICU

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं। ऐसे में फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में कई तरह के मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे। दरअसल, 26 जुलाई, 1982 को फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग करते समय अमिताभ के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया था। वह पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन की शूटिंग कर रहे थे।

कुली की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ को एक जोरदार घूसा मारना था। इसे सीन को रियल दिखाने के लिए उन्हें उनके पेट को छूना था लेकिन कुछ सेकंड्स की देरी के कारण उनका घूसा अमिताभ बच्चन के पेट पर जोर से लग गया। उस वक्त सब कुछ नॉर्मल रहा। अमिताभ आराम करने के लिए अपने होटल चले गए। लेकिन गुजरते वक्त के साथ उनकी तकलीफ बढ़ती चली गई। कुछ ही घंटों में ये हालत हो गई कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। आठ दिनो के अंदर उनकी दो सर्जरी हुई। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं था।

डॉक्टर ने मान लिया था डेड
अमिताभ बच्चन की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टर ने उनकी पत्नी जया बच्चन को कहा कि वो आकर उनसे मिल ले इससे पहले कि उनकी मौत हो जाए। जया फौरन अमिताभ से मिलने के लिए अंदर गई और उन्हें देखने लगीं। डॉक्टरों ने कहा था कि अमिताभ के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है लेकिन जया ने अचानक देखा कि अमिताभ के पैर का अंगूठा हिला था। इस घटना के बाद डॉक्टर्स भी हरकत में आ गए और अमिताभ बच्चन की जान बच गई थी। हालांकि, जब जया बाहर आईं तो उन्हें पता चला कि वह किसी ईश्वरी घटना का संकेत था।

उसी वक्त हुई थी एक व्यक्ति की मौत
सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में जया ने बताया था कि जिस वक्त अमिताभ के पैर का अंगूठा हिला था उसी वक्त आईसीयू के बगल वाले कमरे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जया ने कहा था कि ये ईश्वरी घटना का संकेत था और अमिताभ को भगवान ने नया जन्म दिया था। बता दें कि होश में आने के बाद भी अमिताभ बच्चन को दो महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 24 सितंबर, 1982 को वह अपने घर पहुंचे थे। बेटे को मौत को मात देकर लौटता देख डॉ. हरिवंश राय बच्चन रो पड़े थे।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब