बॉलीवुड

सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे ने नहीं छोड़ा साथ, हर शुक्रवार उनके लिए करती थीं प्रार्थना

Sushant And Ankita Relationship : सुशांत को मां की कमी महसूस नहीं होने देती थीं अंकिता लोखड़े, उनकी पसंद का रखती थीं ख्याल सुशांत को कामयाब बनते देखना चाहती थीं अंकिता

2 min read
Jun 29, 2020
Sushant And Ankita Relationship

नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से बनीं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की जोड़ी को भला कौन भूल सकता है। देखते ही देखते दोनों ने लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लिया था। मगर बॉलीवुड में सुशांत के कदम रखते ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। मगर ब्रेकअप (Break Up) के बाद भी सुशांत के लिए अंकिता के दिल में प्यार कम नहीं हुआ। वो उनसे अलग होने के बावजूद हर शुक्रवार को मन्नतें मांगती थीं। ये खुलासा सुशांत के दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने किया।

एक इंटरव्यू में संदीप ने बताया कि रिलेशनशिप (Relationship) के दौरान अंकिता पूरी तरह सुशांत के लिए समर्पित थीं। वह उनका इतना ख्याल रखती थीं कि सुशांत को अपनी मां की कमी भी महसूस नहीं होती थी। अंकिता हर चीज सुशांत की पसंद के हिसाब से करती थी। तभी तो उन्होंने घर का इंटीरियर भी उनके मुताबिक ही कराया था। इतना ही नहीं वो खाना भी सुशांत की पसंद का ही बनाती थीं।

करियर भी छोड़ने को थीं तैयार
संदीप ने बताया कि अंकिता बेहद इमोशनल (Emotional) स्वभाव की हैं। उनके लिए सुशांत से बढ़कर कुछ नहीं था। तभी वो उनके लिए अपने करियर को भी छोड़ने को तैयार थीं। वह सफलता के शिखर पर थीं, लेकिन रिलेशनशिप के चलते वह इन चीजों को तवज्जों नहीं देती थीं। मगर जब सुशांत से उनका ब्रेकअप हुआ तब उनको बेहद धक्का लगा था। दोनों के रास्ते जुदा होने के बावजूद सुशांत के लिए उनकी मोहब्बत कम नहीं हुई थी। वो सुशांत को कामयाब होता देखना चाहती थीं। तभी तो जब भी शुक्रवार को सुशांत की कोई नई फिल्म रिलीज होती थी तो वह उसकी कामयाबी के लिए प्रार्थना करती थीं।

ये रहा सुशांत का फिल्मी करियर
सुशांत सिंह राजपूत को बड़े पर्दे पर ब्रेक साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म काई पो चे से की थी। इसी साल वह फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में भी नजर आए थे। इसके बाद साल 2014 में सुशांत ने आमिर खान के साथ फिल्म पीके में स्क्रीन शेयर किया था। इसमें वह अनुष्का के लवर की भूमिका में दिखे थे। साल 2015 सुशांत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी रिलीज हुई थी। इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से मिली। यहां से उन्हें एक के बाद एक कई अच्छी मूवीज मिलीं।

Published on:
29 Jun 2020 10:58 am
Also Read
View All