बॉलीवुड

Sushant Case: सुब्रमण्यम स्वामी ने बॉलीवुड स्टार्स के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कही बड़ी बात, अब किसके मर्डर की तरफ किया इशारा?

सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि दुबई कनेक्शन खुलने के बाद तीनों खान मुश्किल में हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक और ट्वीट किया है जिससे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2 min read
Aug 26, 2020
Subramanian Swamy tweet on Sushant case and bollywood

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) शुरुआत से ही काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर बहुत पहले ही दुबई लिंक की बात जानकारी दे दी थी। जो अब धीरे-धीरे सामने भी आ रही है। सुशांत को अपना दोस्त बताने वाले संदिग्ध संदीप सिंह का दुबई से कनेक्शन पर कई बातें सामने आ चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड को लेकर भी सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि दुबई कनेक्शन (Dubai connection) खुलने के बाद तीनों खान मुश्किल में हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक और ट्वीट किया है जिससे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुब्रमण्यम स्वामी अपने ट्वीट के जरिए ऐसे कई इशारे कर चुके हैं जो अब सही निकल रहे हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- पहले दिन (9 जुलाई) से मैंने कहा था कि सुशांत का मर्डर हुआ था और इसमें सीबीआई जांच होनी चाहिए क्योंकि मुंबई पुलिस सही की मिलीभगत थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि दुबई इसमें शामिल था। मैंने इशारा कर चुका हूं कि अब बॉलीवुड कार्टेल (Bollywood Cartel) को अभी पहचानना बाकी है और उन्हें मर्डर से पहले सहायक के तौर पर लें। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने इस ट्वीट में कार्टेल शब्द का प्रयोग किया है। बता दें कि कार्टेल पहले ड्रग का धंधा करने वाली संस्था को कहा जाता था। लेकिन अब ड्रग डीलिंग का काम करने वाली अपराधिक संस्था को कहा जाता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने इस ट्वीट बॉलीवुड में होने वाली ड्रग सप्लाई और डीलिंग की और इशारा किया है।

बता दें कि इससे पहले स्वामी ने संदीप सिंह (Sandip Ssingh) पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि संदीप कितनी बार दुबई और क्यों इसकी पूछताछ होनी चाहिए। याद हो कि करणी सेना के पदाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि संदीप किसी दुबई कनेक्शन की बात कर रहा था।

Published on:
26 Aug 2020 07:52 pm
Also Read
View All