Sushant Singh Rajput Love Story: अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत से शादी करना चाहती थीं। फिर ऐसा क्या हो गया कि वह उनसे दूर हो गई। रिया चक्रवर्ती ने कैसे सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में एंट्री मारी और एक अच्छी दोस्त बन गई। एक्टर की डेथ के बाद वह उन्हें कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी।
Sushant Singh Rajput Case Story: सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए 5 साल हो चुके हैं। सुसाइड मामले में उनकी फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले दिनों क्लीन चिट दे दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस को सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी थी।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और करीबी रिश्तेदार आज भी यह बात मनाने को तैयार नहीं कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उनका मानना है कि ये एक मर्डर था। इस बीच रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में थीं। उन्होंने लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दिया गया।
अब सवाल ये है कि इतनी अच्छी अगर दोस्ती थी तो शक के दायरे में रिया कैसे थीं? दोनों की दोस्ती कैसी थी, कहां मिले? अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह से दूरी क्यों बनाई? आज हम इसके बारे में जानेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की प्रेम कहानी साल 2018-19 के दौरान शुरू हुई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्मी गलियारों में हुई थी, और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे, और सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री भी नजर आने लगी।
जानकारी के मुताबिक दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। 2019 में दोनों ने एक-दूसरे के साथ वेकेशन ट्रिप्स कीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। खबरों के अनुसार, सुशांत और रिया एक साथ रहने लगे थे। सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में रिया उनके साथ काफी समय बिताती थीं।
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कभी बात नहीं किया और न ही स्वीकारा, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और कैप्शंस ने उनकी बढ़ती नजदीकियों की कहानी बयां कर दी थी।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के करियर और उनकी जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि वह सुशांत की मेंटल हेल्थ को लेकर चिंतित थीं और उनके साथ खड़ी थीं। फिर अचानक, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को चौंका दिया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने कई आरोप लगाए, जिससे यह रिश्ता कानूनी लड़ाइयों और जांच एजेंसियों के घेरे में आ गया और ये रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट गया।
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों की मुलाकात 2009 में टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद ही सुशांत सिंह की दोस्ती रिया चक्रवर्ती से हुई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो जब सुशांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनका करियर ग्रोथ पर था, तब वह अपने काम पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। वहीं, अंकिता टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए हुए थीं। माना जाता है कि दोनों के करियर की अलग-अलग दिशा ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया।
हालांकि अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सुशांत से शादी करना चाहती थीं, लेकिन सुशांत उस समय अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे। यह भी उनके अलगाव की एक बड़ी वजह बनी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाने लगा, जिससे उनके और अंकिता के बीच दूरियां बढ़ गईं। हालांकि, सुशांत ने हमेशा इन अफवाहों को नकारा था।
ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे ने अपने करियर पर फोकस किया और 2019 में फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2021 में उन्होंने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी कर ली। ब्रेकअप के बाद भी अंकिता ने सुशांत के निधन के बाद कई बार उन्हें याद किया और कहा कि वह हमेशा उनके दिल में रहेंगे।