बॉलीवुड

सुशांत की बहन Shweta Singh Kirti ने रिया की जमानत को लेकर किया पोस्ट, कहा- अभी हमारे पास हैं ये चार चीजें

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने हाल ही में एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने धैर्य की बात की है। उनका ये पोस्ट रिया चक्रवर्ती की बेल के बाद आया है।

2 min read
Oct 08, 2020
Sushant Singh Rajput sister Shweta Singh Kirti post

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) लगातार ही अपने भाई के लिए न्याय को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। वो अपने पोस्ट के जरिए कई बार गहरी बातें कहती हुई दिखाई पड़ती हैं। सुशांत के फैंस उनके ये पोस्ट देखकर उन्हें हिम्मत बंधाते हैं। हाल ही में सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) जेल से जमानत पर बाहर आ गई हैं। एनसीबी ने उन्हें ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। रिया के घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी। जहां एक तरफ बॉलीवुड का एक तबका रिया की जमानत पर खुशी जता रहा है वहीं सुशांत के चाहनेवाले कोर्ट के फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता ने भी इसी को लेकर पोस्ट (Shweta Singh Kirti post) किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पास अभी भी चार चीजें हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने राइटर पाउलो कोएलहो का लिखा हुआ एक कोट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- अध्यात्मिक रास्ते पर दो सबसे कठिन परीक्षाएं होती हैं। एक तो सही समय का इंतजार करने के लिए धैर्य और दूसरा जिस भी परिस्थिति से सामना हो, उसे देखकर निराश ना होने का साहस। इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हमें अभी तक सभी जवाब नहीं मिले हैं लेकिन हमारे पास धैर्य, साहस, विश्वास और भगवान हैं। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस उनको हिम्मत दे रहे हैं। साथ ही सुशांत केस में न्याय की मांग भी कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले श्वेता ने भगवत गीता से एक कोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने योगा और कर्तव्य की बात बताई थी। सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई रही हैं। उन्होंने सुशांत के लिए कई कैंपेन भी चलाए हैं। जिसमें दुनियाभर से एकजुटता देखने को मिली है। वहीं एम्स की रिपोर्ट आने के बाद सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डॉक्टरों की नई टीम के गठन करने की मांग की है।

Published on:
08 Oct 2020 09:28 pm
Also Read
View All