बॉलीवुड

सोनू सूद ने कसा तंज, बोले- सुशांत सिंह राजपूत की मौत का ना उठाए फायदा

अभिनेता सोनू सूद (Actor Sonu Sood) ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो सुशांत की मौत का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने इसके बारे में बात की है।

2 min read
Jul 28, 2020
sonu sood

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड में बॉलीवुड में नेपोटिज्म, आउटसाइड और इनसाइडर (Debate in Bollywood on nepotism, outsides and insiders) पर बहस छिड़ी हुई है। इसमें कई कलाकार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। अभिनेता सोनू सूद (Actor Sonu Sood) ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो सुशांत की मौत का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने इसके बारे में बात की है। अभिनेता ने कहा कि बहुत सारे लोग सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जो बहुत ही दुखद है। सुशांत सिंह की परिवार (Sushant Singh's family) के बारे में सोचिए, उन पर इस समय क्या गुजर रही होगी? उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सुशांत से कभी मिले नहीं थे, वो डिबेट करने बैठ रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'

फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले कलाकारों को सलाह देते हुए सोनू सूद ने कहा है कि बाहर से आने वाले कलाकारों को यह ही कहना चाहते है कि आप यह मत सोचिए कि यहां चमत्कार होते हैं। आप अच्छे दिखते हैं, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि कोई प्रोडक्शन हाउस आपको देखते ही काम दे देगा।' आपको बता दें कि पिछले दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत से कभी मिली नहीं थी लेकिन उन्हें पता है कि एक्टर किन चीजों से गुजर रहे होंगे। कंगना के अनुसार, सुशांत सिंह और मैं कभी नहीं मिले। लेकिन हम काफी क्लोज थे।

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने भाई के साथ बचपन की कुछ यादों को शेयर किया है। दोनों भाई-बहन के बीच एज गैप भी काफी कम था। ऐसे में दोनों की बीच बॉन्डिंग भी नजर आ रही है। श्वेता ने जो दो फोटो साझा की है। एक फोटो सुशांत के बचपन की है, जबकि एक फोटो श्वेता की शादी की, जिसमें सुशांत बगल में खड़े हैं। इसके साथ ही श्वेता ने सुशांत के साथ 10 जून को हुई चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।

Published on:
28 Jul 2020 01:44 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!