बॉलीवुड

Pooja Bhatt के बाद इस एक्टर ने थामा Rahul Gandhi का हाथ, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ऐसे ले रहे आनंद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों पूरे देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हुए हैं, जिसमें उनका हाथ एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के थामने के बाद अब एक और एक्टर ने उनका हाथ थामा और मंच के जरिए लोगों के बीच खूब सारी बातें भी कहीं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2022, 11:36 AM IST
Pooja Bhatt के बाद इस एक्टर ने थामा Rahul Gandhi का हाथ
Pooja Bhatt के बाद इस एक्टर ने थामा Rahul Gandhi का हाथ

इस दिनों कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) साल 2024 के लिए अपनी मुहिम 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान देशभर के भ्रमण पर निकले हैं। उनके इस मुहिम में लाखों की संख्या में लोग उनसे जुड़े रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी अपनी यात्रा को लेकर महाराष्ट्र भी पहुचे जहां उनका हाथ कई लोगों ने थामा, जिसमें कुछ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों का भी नाम शामिल है। सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का आता है। एक्ट्रेस ने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी। वहीं पूजा भट्ट के बाद एक और एक्टर ने राहुल गांधी का इस यात्रा में हाथ थाम लिया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कई फिल्म और टीवी शो में नजर आ चुके सुशांत सिंह (Sushant Singh) हैं।


सुशांत सिंह ने थामा राहुल गांधी का हाथ

सुशांत सिंह गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ कई किलोमिटर की पद यात्रा भी की। इस दौरान दोनों को बात करते हुए भी देखा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के मंच से लोगों से काफी सारी बातें भी कीं। उनके यात्रा की कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुशांत सिंह ने किया भरी सभा को संबोधित

वहीं रैली को संबोधित करते हुए एक्टर सुशांत सिंह ने कहा कि 'वे अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं'। उन्होंने कहा कि 'मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं'।

यह भी पढ़ें: अपनी आंखों से देखना चाहते हैं 'Kantara' वाला 'भूत कोला'?


राहुल गांधी को देखते हुए एक्टर ने कही ये बात

एक्टने संबाधित करते हुए आगे कहा कि 'लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है'। साथ ही एक्टर ने राहुल गांधी की ओर देखते हुए कहा कि 'घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है। आपने यह रास्ता चुना है। यह मुश्किल है। एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है'।

'हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे...'

सुशांत सिंह ने आगे कहा कि 'जीत अहम है, लेकिन आखिर तक आत्मविश्वास नहीं खोना भी जीत की ओर ले जाएगा'। एक्टर ने कहा कि 'जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं। वे किसी न किसी दिन जीत जरूर पा लेंगे। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे'। उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स का मिक्स रिएक्शन आ रहा है।

यह भी पढ़ें: 'शोले' के सेट पर 2 भैंस साथ लेकर जाते थे Amjad Khan

Updated on:
12 Nov 2022, 11:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ