बॉलीवुड

Rhea Chakraborty के टीवी इंटरव्यू से नाराज़ Sushant Singh की बहन, ट्वीट कर बोलीं- ‘टेलिकास्ट हुआ तो यह 130 करोड़ लोगों के मुंह पर तमाचा होगा’

Sushant Singh Rajput केस में एक निजी चैनल को Rhea Chakraborty ने दिया इंटरव्यू। सुशांत की बहन Shweta Singh kirti ने इस बात आपत्ति जताते हुए आरोपियों का मकसद कामयाब हो जाएगा।

2 min read
Sushant Sister Objected Rhea Chakraborty Interviewing Private Channel

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput केस को CBI को सौंपने के बाद से एक के बाद एक कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। केस में Sushant को ड्रग्स देने और उनकी गर्लफ्रेंड Rhea Chakraborty द्वारा हार्डडिस्क को डिलीट करने की बात सामने आई है। जिसके बाद से रिया पर शक बढ़ता जा रहा है। वहीं NCB ने अभिनेत्री और उनके भाई Shovik Chakraborty के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। कुछ समय पहले सुशांत के पिता KK Singh का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने रिया की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी। वहीं अब रिया के एक टीवी पर आने से हर जगह बवाल होने लगा है। इस बात को लेकर सुशांत की बहन Shweta Singh Kriti का रिएक्शन सामने आया है।

Rhea Chakraborty के टीवी पर ऑन एयर आने से Shweta Singh Kirti ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि "एक निजी चैनल ने रिया का इंटरव्यू लिया और अब उसे नेशनल टीवी पर दिखाने की योजना बनाई जा रही है। यदि ऐसा होता है कि आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे। साथ ही उनेक भाई के लिए लड़ रहे 130 करोड़ भारतीयों के मुंह पर भी तमाचा होगा। भारत सरकार को इस बात की ओर देखने की जरूरत है कि केस में मुख्य आरोपी पब्लिसिटी स्टंट करके इंटरव्यू देने के लिए ना घूमे। साथ ही जिस शख्स ने रिया का इंटरव्यू लिया है।" उन्होंने कुछ समय पहले ही सुशांत को औसत दर्जे का अभिनेता बताया था। इस ट्वीट के माध्यम से श्वेता से प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह आरोपी को हिरासत में लें और इस इंटरव्यू में को बैन करें।

Rhea के टीवी पर आने पर सुशांत की बहन ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर आपत्ति जताई जाने लगी है। साथ ही अब चैनल को भी बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। एक यूजर ने इस रिया पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने वकील से बात करें और कानूनी कदम उठाए। इस वक्त उनकी पीआर टीम के पास वुमन कार्ड खेलने के स्टंट के लिए अलावा कुछ नही है। बता दें रिया अपने पिता और परिवार के लिए सुरक्षा का मांग की है। साथ ही उनके पिता इस वक्त ED दफ्तर पूछताछ के लिए उनके ऑफिस पहुंच चुके हैं।

Published on:
27 Aug 2020 03:07 pm
Also Read
View All