बॉलीवुड

धक-धक गाने पर Ankita Lokhande को डांस करता देख भड़के सुशांत के फैंस, ट्रोलर्स बोलें- ‘अब आंसू बहाने का ड्रामा मत करना।’

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) के गाने 'धक धक' ( Dhak Dhak ) पर अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) ने किया डांस सोशल मीडिया पर अंकिता का डांस वीडियो हुआ वायरल सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के फैंस ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2021, 1:00 PM IST
Sushant Troll Ankita Lokhande While Dancing To Dhak Dhak Song
Sushant Troll Ankita Lokhande While Dancing To Dhak Dhak Song

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। रोज़ाना अंकिता सोशल मीडिया पर अपनी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। जिसमें अक्सर वह अपने दोस्तों संग पार्टी, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें तो शेयर करती ही हैं, लेकिन वह बॉलीवुड सॉन्ग्स पर अपनी डांस वीडियो भी आजकल अपलोड करती हुईं दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुपरहिट सॉन्ग 'धक-धक' ( Dhak Dhak ) पर डांस करते हुए का वीडियो शेयर किया था। जिसे देखने के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के फैंस उन पर जमकर भड़कते हुए दिखाई दिए।

बीते दिन अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Ankita Lokhande Instagram ) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता मशूहर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) के सुपरहिट सॉन्ग 'धक-धक' पर अपनी दिलकश अदाएं बिखेरती हुईं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अंकिता पीली साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। जहां एक ओर अंकिता के फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुशांत के चाहने वालों को अंकिता का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। कमेंट बॉक्स में सुशांत के फैंस जमकर उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अंकिता का डांस वीडियो देखते हुए पहले यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'अंकिता जी, हम सब जान गए हैं कि तुम कब का मूव ऑन कर चुकी हो और वो तुम्हारे लिए जरूरी भी था। सुशांत को तुम भूल गई हो अच्छा किया। लेकिन सुशांत के फैंस आज भी उनको याद कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। तुम्हारा यह रूप सुशांत के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता..खुश रहो अब सुशांत के लिए आंसू बहाने का ड्रामा मत करना।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- 'डिप्रेशन तुम्हें किसी और ही लेवल पर ले गया है। वहीं यूजर ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद से अंकिता काफी अजीब हो गई हैं।' वहीं एक यूजर ने कहा- 'सुशांत भाई को हम अभी भी याद करे रहे हैं और उन्हें भूल गए।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन