बॉलीवुड

‘हर्ड के साथ गलत हुआ…’, Amber Heard के सपोर्ट में उतरीं Swara Bhaskar; यूजर्स बोले – ‘हर जगह घुसना जरूरी नहीं’

हाल में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपने ट्विटर हैंडल से जॉनी डेप (Johnny Depp) और एम्बर हर्ड (Amber Heard) के पर ट्वीट करते हुए एंबर का सपोर्ट किया है, जिसके बाद यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 5:14 PM IST
Swara Bhaskar Supports Amber Heard
Swara Bhaskar Supports Amber Heard

जॉनी डेप (Johnny Depp) और एम्बर हर्ड (Amber Heard) मानहानि मामले में पाइरेट्स ऑफ द कॅरिबियन (Pirates of the Caribbean) एक्टर की जीत हुई, जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वालीं स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने एंबर हर्ड का पक्ष लेते हुए एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से यूजर्स उनको जमकर लताड़ लगा रहे हैं. दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर से भी एंबर को कोई खास स्पोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद अब स्वरा भास्कर ने इसका बिड़ा उठाते हुए उनके पक्ष में ट्वीट किया है.

स्वार ने स्वरा भास्कर ने ‘द गार्जियन’ के एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा दूसरों से इसे पढ़ने के लिए अपील की है. आर्टिकल में जॉनी और एंबर के केस को ‘मिसोजिनी का तांडव’ बताया है. वहीं यूजर्स भी इसको लेकर एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. किसी का कहना है कि 'कभी तो सही का साथ दिया करो', तो किसी का कहना है कि 'जब किसी मामले के बारे में पता ना हो तो बोलना नहीं चाहिए'. वहीं किसी का कहना है कि 'हर जगह टांग घुसाना जरूरी नहीं होता'. स्वरा की ट्वीट पर ऐसे बेहद से कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे.


इस बीच स्वरा ने कुछ यूजर्स को रिप्लाई भी दिया है. एक यूजर ने लिखा था कि ‘मैं आपको पसंद करता हूं, लेकिन हर्ड इसकी हकदार थीं'. वहीं स्वरा ने इस बात से नाराज हो गई और एंबर का बचाव करते हुए यूजर को जवाब दिया कि ‘किसी के साथ भी यौन उत्पीड़न नहीं होना चाहिए. किसी के साथ नहीं, आपको लगता है कि यह बहुत परेशान करने वाला है. मुझे आपके जीवन में महिलाओं पर दया आती है'. साथ ही स्वरा ने ये भी लिखा कि 'हर्ड इसकी हकदार थीं. फैसला परेशान करने वाला है'.


बता दें कि जॉनी डेप और एंबर हर्ड के केस में जॉनी की जीत हुई. जहां कोर्ट ने जॉनी के पक्ष में अपना फैंसला सुनाते हुए एंबर को 10.35 मिलियन डॉलर के भुगतान का फैसला दिया था. वहीं इस फैसले के सामने आने के बाद जहां एक तरफ जॉनी की जीत का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे एंबर हर्ड की नहीं बल्कि अदालत की हार बता रहे हैं. इतना ही नहीं वर्जीनिया की एक अदालत ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बदनाम करने के लिए दोषी पाया, लेकिन जॉनी पर झूठा आरोप लगाने के चलते एंबर के लिए मुआवजे का फैसला सुनाया गया है.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन