इतना ही नहीं फिल्म में साउथ स्टार सूर्या (Suriya) का एक 5 मिनट का कैमियो भी है, जो फिल्म के लिए बेहद हिट साबित रहा है. खास बात ये है कि इस कैमियो के लिए सूर्या ने कोई फीस चार्च नहं की. इतना ही नहीं सूर्या को लेकर भी सोशल मीडिया पर #RolexBhai खूब ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, फिल्म में सूर्या ने रोलेक्स का किरदार निभाया है, जिसको सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. सूर्या ने इस फिल्म के लिए इसलिए फिस नहीं ली क्योंकि वो कमल हासन को अपना गुरू मानते हैं, जिसके लिए उन्होंने फिल्म में कैमियो के लिए कमल हासन को थैंक्यू भी कहा था.