बॉलीवुड

नशे की हालत में पार्टी के बीच में Shah Rukh Khan को परेशान करने लगी थीं स्वरा भास्कर, किंग खान ने ऐसे किया था रिएक्ट

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने पार्टी के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ ऐसी हरकत दी थी जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। ड्रिंक पीने के बाद उन्होंने किंग खान को खूब परेशान किया था।
2 min read
Oct 31, 2020
Swara Bhaskar teased Shah Rukh Khan in a party
Swara Bhaskar teased Shah Rukh Khan in a party

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। जिस कारण वो सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोल (Troll) भी होती हैं। हाल ही में स्वरा का एक ऐसा किस्सा सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ये एक पार्टी के दौरान का है जहां पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी मौजूद थे। स्वरा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि पार्टी में उन्होंने इतनी ज्यादा ड्रिंक पी ली थी कि शाहरुख को छेड़ने लगी थी। इस दौरान किंग खान का क्या रिएक्शन था उन्होंने इस बारे में बताया है।

नशे की हालत में स्वरा ने शाहरुख को किया तंग

स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बताया है कि एक बार डायरेक्टर आनंद एल राय की बर्थडे पार्टी में वो पहुंची थी। जहां उन्होंने शाहरुख को बहुत परेशान किया था। दरअसल स्वरा का उनकी और शाहरुख की एक फोटो दिखाई गई जिसके बाद स्वरा ने पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि मैं इस पार्टी में क्रॉप टॉप पहनकर गई थी क्योंकि उस वक्त मैं पतली थी। मैंने पार्टी में इतनी ज्यादा ड्रिंक कर ली थी कि शाहरुख को छेड़ने लग गई थी। हालांकि शाहरुख ने मेरी इस हरकत को झेला था और कुछ भी नहीं कहा। मैंने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था लेकिन वो फिर भी कुछ नहीं बोले।

वीरे दी वेडिंग के सीक्वेल में करेंगी काम

बता दें कि स्वरा अब जल्द ही वीरे दी वेडिंग की दूसरे पार्ट में नजर आएंगी। रिसेन्टली फिल्म के सीक्वेल की बात सामने आई थी। वीरे दी वेडिंग हिट फिल्म रही थी। स्वरा ने इसमें बेहद बोल्ड सीन दिया था। जिसको लेकर वो ट्रोल भी हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर खान प्रेग्नेंट थी और संयोग की बात है कि अब एक बार फिर से करीना प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस बार करीना के प्रेग्नेंसी की कंप्लीट होने के बाद फिल्म पर काम शुरू होगा। फिल्म की लीड कास्ट एक्ट्रेसेस वही रहेंगी। यानी करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया एक बार से साथ में नजर आएंगे।

Published on:
31 Oct 2020 05:24 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद