Swatantra Veer Savarkar OTT Release: फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट आ गई है। रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की ये फिल्म इस बड़े प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी।
Swatantrya Veer Savarkar: एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। ये फिल्म थिएटर में 22 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म अब लगभग 2 महीने बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने वीर दामोदर सावरकर का रोल निभाया है और अंकिता लोखंडे वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई बनी हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी और इसका कलेक्शन औंधे मुंह गिरा था। अब इस फिल्म को मेकर्स ने ओटीटी पर लाने की घोषणा कर दी है।
फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' उस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जिस दिन अमेजन प्राइम सीरीज 'पंचायत 3' रिलीज होगी। यानी स्वातंत्र्यवीर सावरकर 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी। जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे वह इसे जी5 पर देख सकते हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि भले ही फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' थिएटर में फ्लॉप हो गई थी, पर ओटीटी पर शानदार कमाई कर सकती है।
'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' फिल्म रणदीप हुड्डा की पहली डायरेक्शन वाली फिल्म है। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए था जो फिल्म पूरा नहीं कर पाई थी और फ्लॉप हो गई थी।