4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की आयशा सिंह का हुआ एक्सीडेंट! चेहरा हुआ खराब, पहचानना हुआ मुश्किल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम हैं किसी के प्यार में' की सई यानी आयशा सिंह के साथ हादसा हो गया है। जिससे उनका चेहरा खराब हो गया है।

2 min read
Google source verification
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actress ayesha singh accident

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actress ayesha singh accident

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: फेमस टीवी शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' सई और विराट ने अहम भूमिका निभाई थी। आयशा सिंह इस सीरीयल में डॉ. सई जोशी बनी थी। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनका चेहरा एकदम खराब हो गया है। जिसे फैंस को पहचाने में काफी दिक्कत हो रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं पर पिछले 15 दिनों से उनका कोई अपडेट नहीं था। अब काफी लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की और अपने लिए प्रार्थना करने को कहा है।

आयशा सिंह का चेहरा हुआ खराब (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress Ayesha Singh Face Swelling)

एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस का चेहरा बिल्कुल खराब हालत में देखा जा सकता है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कहा, "मैं काफी समय से बुरे वक्त से गुजर रही हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मेरे लिए दुआ करें और मेरी प्राइवेसी का ध्यान रखें। याद है मम्मी-पापा कहते थे ज्यादा मत हंसो अभी रोओगे। तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है।" आयशा ने अपनी एक साथ 3 से 4 फोटो शेयर की हैं। पहली 3 फोटो में वह काफी खुश नजर हैं और आखिरी वाली में उनका चेहरा पूरा सूजा हुआ है। होठ के पास चोट जैसे निशान हैं। उनका एक्सीडेंट नहीं बल्कि खबर है कि उन्हें मधुमक्खी के काटने से इंफेक्शन हो गया है। जिस वजह से पूरी सूजन उनके चेहरे पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: 48 की सुजैन खान करने जा रहीं दूसरी शादी! इस एक्टर की बनेंगी दुल्हन