बॉलीवुड

दमदार डायलॅाग्स के साथ हाजिर है ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म मुल्क का ट्रेलर, जानें फिल्म की कहानी

तापसी पन्नू की अपकमिंग ‘मुल्क’ का ट्रेलर जारी हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 4:17 PM IST
taapsee pannu and rishi kapoor movie mulk trailer release
taapsee pannu and rishi kapoor movie mulk trailer release

बॅालीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ‘मुल्क’ का ट्रेलर जारी हो गया है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की यह फिल्म एक क्राइम और पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर लाजवाब है। मुल्क में तापसी के अलावा दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी जानदार एक्टिंग की है। इसके एक-एक डायलॅाग काफी पावरफुल हैं।

ट्रेलर में कई कोर्ट के सीन दिखाए गए जो यकीनन रोंगटे खड़े करने वाले थे। फिल्म की पूरी कहानी एक परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बेबसी और न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाता है। ट्रेलर में ऋषि कपूर एक जानदार डायलॅाद बोलते हैं, ‘ये मेरा भी उतना ही घर है जितना कि आपका..आप मेरी और ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी में फर्क नहीं कर पा रहे तो भी मुझे हक है मेरी सुन्नत निभाने का’। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा भी काफी दबंग अंदाज में नजर आए। वह एक सीन के दौरान कहते हैं, ‘ये धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं और फिर बाद में कहते हैं कि हर मुसलमान ऐसा नहीं होता… तो कौन..कौन कैसा है ये कौन बताएगा।’

गौरतलब है कि फिल्म मुल्क में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा एक्टर रजत कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले संयुक्त परिवार की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विवाद में उलझने के बाद अपने सम्मान को फिर से हासिल करने के लिए निकलता है।

इसके अलावा जल्द ही तापसी एक्टर दिलजीत दोसांझ फिल्म सूरमा और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म मनमर्जियां में भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं ऋषि कपूर की हाल में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 102 नॅाट आउट रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब