Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन और रोमांस के साथ कई जॉनर में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। यहां जानिए उनकी बेस्ट मूवीज के बारे में।
Taapsee Pannu Best Movies: तापसी पन्नू एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी कमाल की फिल्मोग्राफी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस से मेनस्ट्रीम सिनेमा में जबरदस्त प्रभाव डाला है। इस साल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के साथ-साथ एक्ट्रेस ने 'खेल खेल में' में भी काम कर के अपनी वर्सेटिलिटी को सभी के सामने पेश किया है।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन और रोमांस के साथ कई जॉनर में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। अब जबकि फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में है, तो आइए उनकी कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं जो दिखाती हैं कि वो यूनिक सिनेमा की क्वीन हैं। साथ ही आपको बताते हैं कि आप इनकी बेस्ट फिल्मों को किस ओटीटी पर देख सकते हैं।
‘पिंक’ में तापसी पन्नू ने छेड़छाड़ के खिलाफ लड़ने वाली महिला की भूमिका निभाकर एक जरूरी सामाजिक मुद्दे पर रोशनी डाली है। इस लीगल ड्रामा में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने सभी को प्रभावित किया है, इतना ही नहीं वो महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में मजबूती से खड़ी नजर आई हैं। प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं।
‘नाम शबाना’ में तापसी पन्नू ने जासूस की भूमिका निभाई है, जो उनकी फिल्मोग्राफी में एक यूनिक रोल है। उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया है और इस तरह से वो भूमिका के लिए बेस्ट चॉइस होने के लिए तारीफें पा चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर इसे देखें।
‘बदला’ में तापसी पन्नू ने एक बिजनेस वुमन का रोल निभाया है और अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने मजबूत परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपने किरदार को बिल्कुल सही तरह से निभाया और अपनी कमाल की एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था, जो फिल्म के मेजर हाइलाइट्स में से एक था। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी स्ट्रीम हो रही है।
‘थप्पड़’ फिल्म में तापसी पन्नू ने एक घरेलू महिला का किरदार निभाया, जो घरेलू हिंसा और सामाजिक अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। इस तरह से उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। प्राइम वीडियो पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।
‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रानी के किरदार में, उन्होंने एक खूबसूरत हाउस वाइफ का रोल किया जो क्राइम थ्रिलर किताबों में डूबी रहती है और अपने पति के मर्डर के आरोप का सामना करती है। फिल्म में उन्होंने मिस्ट्री और रोमांस को खूबसूरत तरीके से जोड़ा है। नेटफ्लिक्स पर इसे देखें।
‘डंकी’ में तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के प्यार मनु के रूप में एक और दमदार परफॉर्मेंस दी। भले ही उन्होंने एक बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया, लेकिन तापसी ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ हुई। नेटफ्लिक्स पर इसे देखें।
तापसी पन्नू ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में रानी के रूप में वापसी की और अपनी शानदार एक्टिंग से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने साबित कर दिया कि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बिल्कुल फिट हैं और उनके जैसा कोई और नहीं है। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी उपलब्ध है।
फिल्म 'खेल खेल में' में तापसी पन्नू ने एक बार फिर कई कलाकारों के बीच अपनी दमदार मौजूदगी दिखाई है। 'हैप्पी' के रोल में वो फिल्म में प्यारी और आकर्षक दोनों ही लग रही हैं। अभी इसे थिएटर में रिलीज किया गया है, जल्द ही इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।