
मुंबई। अक्सर कलाकारों को फिल्मों की शूटिंग और कार्यक्रमों के दौरान चोट लग जाती है, लेकिन कभी भी उसका प्रभाव उनके काम पर नहीं पड़ता। कुछ ऐसा ही हुआ हालिया आयोजित स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2017 के दौरान जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ।
2017 का साल जिनकी फिल्मों के लिए बहुत अच्छा रहा, वो तापसी पन्नू पहली बार इस कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म करती नजर आईं। उन्होंने 'जुड़वां' और 'इत्तेफाक से' फिल्मों के आ तो सही, ऊंची है बिल्डिंग जैसे गानों के साथ 'ए जेंटलमैन' पर भी परफॉर्म किया। अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान उनकी परफॉर्मेंस सबसे खास थी, जबकि हमने सुना है कि तापसी चोट लगने के बावजूद डांस कर रही थीं। उन्हें ये चोट अपनी परफॉर्मेंस के कुछ घंटों पहले अपने एक्ट के लिए किए जा रहे तकनीकी रिहर्सल के दौरान लगी।
तापसी को अपनी परफॉर्मेंस में ऊंचाई पर बने मंच पर एक हार्नेस की मदद से जाना था लेकिन उतरने के दौरान थोड़ी सी गड़बड़ी होने के कारण उनके पैर और कमर पर चोट आ गई। लेकिन, तापसी उनमें से नहीं जो हार मान जाएं, हमने सुना कि उन्होंने कुछ देर अपनी वैनिटी में आराम किया और उसके बाद शानदार परफॉर्मेंस दी।
सलमान खान और वरुण धवन की जुड़वां जोड़ी द्वारा होस्ट किए गए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2017 का प्रसारण स्टार प्लस पर नए साल की पूर्व संध्या पर किया जाएगा। बात करें तापसी पन्नू के प्रोफेशनल कैरियर की तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूरमा और सर्बिया की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में तापसी ने सूरमा का शेड्यूल पूरा किया है जो 29 जून, 2018 को रिली होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित 'सूरमा' पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक है। इससे पहले वह 'सत्या' और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं। इसमें अभिनेता अंगद बेदी भी बिक्रमजीत के रूप में दिखाई देंगे। वह पाकिस्तानी हॉकी टीम के सदस्य के रूप में अतिथि भूमिका निभाते दिखाई देंगे। उल्लेखनीय है कि 30 वर्षीया अभिनेत्री अब सर्बिया में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगी।