
Kareena__Soha
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी ननद सोहा अली खान को 'सशक्त महिला' मानती हैं। हाल में सोहा ने अपनी पहली पुस्तक 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' का विमोचन किया, इस खास मौके पर सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू, मां शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद थीं।
करीना ने सोहा के बारे में कहा, 'मैं सचमुच विश्वास करती हूं कि वह परिवार की मशाल है और इस पुस्तक का शीर्षक उनकी प्रसिद्धि या प्रसिद्ध न होने का सबूत नहीं है, बल्कि मुझे लगता है कि वह एक आधार है, जिस पर हम सभी खड़े हैं।' उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी इस तरह की बेटी नहीं देखी है। मैं एक बेटी हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि जैसा उन्होंने किया, मैं कर सकती थी। मेरी नजर में सोहा एक सशक्त महिला हैं।'
करीना न केवल सैफ के बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ फ्रेंडली हुईं, बल्कि ननद सोहा अली खान के साथ भी उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। सूत्र की मानें तो जब हाल में करीना से यह पूछा गया कि वह सोहा के बारे में क्या सोचती हैं? तो उन्होंने जवाब में कहा कि यदि फैमिली में वह किसी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं तो वह सोहा ही हैं।
करीना ने कहा कि जब वे कभी कहीं साथ में डिनर पर जाते हैं तो सैफ और सोहा के बीच की बातें उन्हें समझ नहीं आतीं। वह सोहा से केवल शॉपिंग के बारे में या फिर गॉसिप कर सकती हैं, लेकिन इससे मैं खुद को कमतर महसूस करने लगती हूं। करीना ने यह भी कहा कि कभी शर्मिला टैगोर की अनुपस्थिति में यदि घर की सारी परिस्थितियों को कोई हैंडल कर सकता है तो वह केवल सोहा ही हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर की अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है. जो अगले साल 18 मई 2018 को रिलीज हो रही है।
Published on:
15 Dec 2017, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.