बॉलीवुड

जानिए आखिर कौन है Taapsee Pannu का Boyfriend, क्या काम करता है, एक्ट्रेस ने खोले राज, कहा-बच्चे चाहिए होंगे तब…

हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रिलेशनशिप (Taapsee Pannu Boyfriend) में हैं और किसी को डेट कर रही हैं।
2 min read
Sep 14, 2019
Taapsee Pannu
Taapsee Pannu

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee pannu) अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बना चुकी हैं। वह खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रिलेशनशिप (Taapsee Pannu Boyfriend) में हैं और किसी को डेट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में वे सभी लोग जानते हैं जो मेरी जिंदगी में असल में दिलचस्पी रखते हैं, न कि सिर्फ गॉसिप कॉलम बनाना चाहते हैं और इसके बारे में जानते हैं।

तापसी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने BF के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा,' उनकी लाइफ में जो भी शख्स हैं, वे उस प्रोफेशन में नहीं हैं, जहां लोग उनके बारे में ज्यादा उत्सुक हों। वे एक्टर या क्रिकेटर नहीं हैं। यहां तक कि वे इसके आसपास के भी नहीं हैं। साथ ही तापसी ने इंटरव्‍यू के दौरान शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'जब मुझे बच्चे चाहिए होंगे, तभी मैं शादी करूंगी। मुझे बहुत बड़ी शादी नहीं चाहिए। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक दिन की शादी होगी।

खबरें हैं कि तापसी पन्नू और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड की मुलाकात बहन शगुन ने करवाई थी। बता दें कि तापसी अपनी बहन शगुन के बेहद करीब हैं। वहीं तापसी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। इसमें वे शूटर दादी बनेंगी। इसके अलावा वह 'रश्मी रॉकेट' और 'थप्पड़' में भी नजर आएगी।

Published on:
14 Sept 2019 02:02 pm
Also Read
View All
सोनाक्षी सिन्हा ने दिया सोनम वांगचुक का साथ तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की अपील

‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग