बॉलीवुड

‘नए तारक मेहता आ जाएंगे’, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रोड्यूसर ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर कही ये बात

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के निर्माता असित कुमार मोदी (Asit Kumarr Modi) ने एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया है।

2 min read
Aug 07, 2022
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रोड्यूसर ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर कही ये बात

टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों अपने कास्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो से लगातर कलाकार निकल रहे हैं। ऐसे में अब शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) को लेकर शो निर्माता असित कुमार मोदी (Asit Kumarr Modi) ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसको सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाए। वो कुछ समय पहले ही शो के कास्ट से अलग हुए हैं। वहीं खबरें आ रही थी कि मेकर्स शैलेश को मनाने में लगे हैं। इसी बीच उनके नए शो 'वाह भई वाह' का प्रोमो भी आ गया।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई सफाई नहीं आई, जिसके बाद अब TMKOC के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक्टर्स के शो से जाने पर खुलकर बात की है। खबरों की माने तो शो में काम करने से पहले निर्माता एक्टर्स से जो कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाते हैं उसमें एक नियम ये भी होता है कि जबतक वो शो पर हैं, तब तक किसी और प्रजेक्ट पर काम नहीं करेंगे।

ऐसे में शैलेश ही नहीं कई और एक्टर्स भी शो के लिए शूट करने के बाद महीने के बाकी दिनों में कोई और काम नहीं कर पाते, जबकि उनके पास काफी समय होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश ने मेकर्स से शो के शूट के अलावा अपने नए शो पर काम करने की भी परमिशन मांगी थी, लेकिन उनसे कहा गया कि अगर उन्हें ये परमिशन दी गई, तो बाकी एक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट भी बदलने पड़ेंगे। इसलिए शैलेश को कॉन्ट्रैक्ट में छूट नहीं दी गई और उन्होंने शो छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: इस पॉलिटिशियन के घर की बहु बनने वाली हैं Hansika Motwani, सात फेरे लेने की है ये तारीख


वहीं अब शो के प्रोड्यूसर ने हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते इस मामले पर कहा कि 'देखिए, जैसे मैंने पहले भी कहा है मैं सबको साथ में जोड़कर रखना चाहता हूं, लेकिन अगर कोई लोग साथ नहीं आना चाहते उनका पेट भर गया हो। उनको लगता हो कि हमने बहुत कुछ कर लिया और कुछ करना चाहिए। हमको भगवान ने बहुत प्रतिभा दी है। हमें सिर्फ तारक मेहता का उल्टा चश्मा तक सीमित नहीं रहना है'।

असित ने कहा कि 'वो नहीं समझना चाहते, मैं फिर भी उनको कहता हूं कि भई सोचिए-समझिए. लेकिन अगर नहीं आएंगे तो जरुर, शो रुकेगा नहीं'। असित ने आगे कहा कि 'नए तारक मेहता जरूर आ जाएंगे। पुराने तारक मेहता आएंगे तो भी खुशी होगी, नए तारक मेहता आएंगे तब भी खुशी होगी। मेरा एक ही लक्ष्य है, बस हमारे दर्शकों के चेहरे पर स्माइल बनी रहे'। अब देखा ये है कि शो में तारक मेहता के किरदार के लिए कौन आता है।

यह भी पढ़ें:Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लगा बैन? इस एक्टर ने किया दावा

Published on:
07 Aug 2022 02:55 pm
Also Read
View All