1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लगा बैन? इस एक्टर ने किया दावा

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लगातार बायकॉट करने की मांग हो रही है। इसी बीच एक्टप ने दावा किया है कि उनकी फिल्म को कई राज्यों में बैन कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Aug 2022, 12:58 PM IST

Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लगा बैन

Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लगा बैन

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी कैमियो किरदार में नजर आने वाले है। ये उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। वहीं इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से बायकॉट की मांग हो रही है, जिसके बाद एक्टर आमिर सभी से अपनी फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके (KRK) ने एक बड़ा दावा किया है।

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) का कहना है कि आमिर की इस फिल्म को कई राज्यों में बैन कर दिया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले केआरके (KRK) अक्सर ही ट्विटर पर बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश की राजनीति तक पर अपने बयान रखते रहते हैं, जो तेजी से वायरल भी होते हैं। केआरके के इन ट्वीट्स के लिए उनको यूजर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

साथ ही उनको खूब ट्रोल भी किया जाता है। बीते कुछ समय से केआरके आमिर और करीना की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है। केआरके का कहना है कि आमिर की फिल्म को यूपी, एमपी, हरियाणा सहित कुछ राज्यों में अनॉफिशली बैन कर दिया गया है। इस बात का दावा उन्होंने एक ट्वीट के जरिए किया था।

यह भी पढ़ें:'वो कौन है? मैं नहीं जानता', Aamir Khan की फिल्म को लेकर पूछा सवाल तो Anu Kapoor ने दिया शॉकिंग जवाब


हालांकि, बाद में अपने इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया। केआरके ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ब्रेकिंग न्यूज- फिल्म लाल सिंह चड्ढा को यूपी, एमपी, हरियाणा आदि में अनॉफिशली बैन किया गया है। एग्जीबीटर्स शो चलाने का रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं'। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिलते थे। कुछ लोग जहां केआरके के ट्वीट को सपोर्ट किया।

कुछ उनको बेहद खरी-खोटी सुनाई। इसके साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा ऑफिशिली हो जाना चाहिए तो, वहीं कई लोग इसे फेक न्यूज बताया है। बता दें कि आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स (Tom Hanks) की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forrest Gump) का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:'मैं घिनौनी फिल्में नहीं बनाना चाहता', Akshay Kumar को बोल्ड मूवीज करने से क्या है दिक्कत?