आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट करनी की मांग तेजी से हो रही है। ऐसे में आमिर भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं और लोगों से लगातार अपनी फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आमिर और उनकी फिल्म को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है।