बॉलीवुड

Tabu Birthday: खूबसूरती हो या धन-दौलत ‘तब्बू’ किसी से कम नहीं, एक्टिंग का मनवाया लोहा फिर भी क्यों नहीं की अब तक शादी

Tabu Birthday: एक बात आज भी लोगों के मन में खटकती है, आखिर 53 साल की तब्बू ने अब तक क्यों शादी नहीं की।

2 min read
Nov 04, 2024
Tabu Birthday

Tabu Birthday Special: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ‘तब्बू’ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। बॉलीवुड में ‘तब्बू’ ने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। तब्बू को दो बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। खूबसूरती हो या धन-दौलत तब्बू हर मामले में किसी से कम नहीं है।

लेकिन एक बात आज भी लोगों के मन में खटकती है, आखिर 53 साल की तब्बू ने अब तक क्यों शादी नहीं की।

Tabu-

‘तब्बू’ को दो बार मिल चुका है ‘नेशनल अवॉर्ड’

तब्बू को माचिस और चांदनी बार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उनकी अदाकारी को बार-बार सराहा गया, जो उनके सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Tabu Natinal National Award

‘तब्बू’ का असली नाम आज भी नहीं जानते लोग!

जी हाँ- चर्चित एक्ट्रेस ‘तब्बू’ का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उन्होंने साल 1985 में फिल्म हम नौजवान से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया, लेकिन विजयपथ (1994) से उन्हें असली पहचान मिली और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

हॉलीवुड में भी बनाई पहचान

बॉलीवुड के अलावा तब्बू ने हॉलीवुड में भी पहचान बनाई। ‘द नेमसेक’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में प्रशंसा पाई।

इसमें तब्बू की सबसे बड़ी खासियत है कि वे अपने किरदारों में पूरी तरह से डूब जाती हैं, जिससे उनके पात्र जीवंत हो जाता है। लोगों को यही बात उनकी अच्छी जाती है।

पर्सनल लाइफ का रहस्य, आखिर क्यों नहीं की शादी

तब्बू की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने शादी नहीं की और अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखी। सिंघम स्टार ‘अजय देवगन’ और साउथ स्टार ‘नागार्जुन’ के साथ उनके रिश्तों की अफवाहें भी रहीं, लेकिन तब्बू ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की।

हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अजय देवगन की वजह से वे अब तक अनमैरिड हैं। बातचीत में तब्बू ने यह भी कहा कि वे उम्मीद करती है कि अजय ने जो किया, उसका उन्हें मलाल भी होगा।

Also Read
View All

अगली खबर