तब्बू ने मनाया अपना 45वां जन्मदिन जन्मदिन के मौके पर बहन फरहा ने शेयर की बचपन की तस्वीरें लोगों ने तब्बू बिलकुल लगती है मां जैसी
नई दिल्ली। 4 नवंबर को बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तबु का जन्मदिन था। तब्बू ने अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कई फिल्मी सितारों ने अलग-अलग अंदाज में तबु को विश किया। वहीं उनकी बहन फरहा नाज ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तबु और उनकी बहन मां की गोद में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में आप देखें तो तबु बिल्कुल अपनी माँ जैसी दिखाई दे रही हैं। तबु की बचपन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दूसरी तस्वीर में तबु और उनकी बहन फरहा नाज साथ में बैठे हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि 1985 में देव आनंद ने फिल्म 'हम नौजवान' में तबु को मौका दिया। उस वक्त तबु महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।