बॉलीवुड

उम्र 2 साल, पॉपुलैरिटी में बड़े-बड़े भी फेल, तस्वीर खींचने के भी चुकाने पड़ते हैं इतने रुपए

इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है।
2 min read
Dec 20, 2018
taimur ruhi and yash
taimur ruhi and yash

करीना कपूर और सैफ अली खान के सुपुत्र तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड हैं। बता दें कि जन्म के साथ ही तैमूर सुर्खियों में आ गए थे। आज वह अपना दूसरा बर्थडे मना रहे हैं। मात्र दो साल की उम्र में ही वह इतने पॉपुलर हो गए हैं कि मार्केट में उनके नाम का सॉफ्ट टॉय भी आ गया है।

पॉपुलैरिटी में बड़े-बड़े स्टार्स भी पीछे:
तैमूर की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि बड़े-बड़े स्टार्स भी इनके आगे फीके पड़ जाते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में करीना और सैफ को जगह नहीं मिल पाई है।

पीएम मोदी को टक्कर:
सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की इस लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं। जबकि तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। तैमूर इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है।

एक तस्वीर की कीमत:
बता दें कि जब भी तैमूर की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है तो उसके लिए फोटोग्राफर्स को पैसे चुकाने पड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। अब तो तेमूर के नाम का सॉफ्ट टॉय भी मार्केट में आ गया है।

Published on:
20 Dec 2018 02:40 pm