सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की शूटिंग के लिए धर्मशाला गए हुए हैं। इसी बीच तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो तेज आवाज में गाते हैं तो सैफ उन्हें इशारा करते हैं।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ धर्मशाला में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सैफ अपनी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की शूटिंग के लिए वहां गए हुए हैं ऐसे में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) खूब इंजॉए भी कर रहे हैं। करीना के साथ इस बार उनकी बेस्ड फ्रेंड मलाइका अरोड़ा खान भी बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ पहुंची हैं। पिछले दिनों सभी की धर्मशाला की सड़कों से कुछ फोटो सामने आए थे। अब हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां सैफ के कोई दोस्त केक काटते हुए दिख रहे हैं। तैमूर इस दौरान बेहद ही खुश दिखाई दिए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी सैफ उन्हें थोड़ा धीरे बोलने का इशारा करते हुए समझाते हैं। तैमूर अपनी आवाज थोड़ी धीमी कर लेते हैं लेकिन थोड़ी देर बार फिर से एक्साइटेड दिखाई देते हैं। तैमूर का ये अंदाज देखकर करीना भी बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। जाहिर है कि तैमूर इंटरनेट सेंशन हैं और उनकी छोटी सी बात भी फैंस को अनोखी लगती है।
पिछले दिनों तैमूर करीना और सैफ के साथ धर्मशाला की गलियों में घूमते हुए नजर आए थे। जैसे ही उनकी फोटोज क्लिक करने की कोशिश की गई थी तो वो गुस्सा हो गए थे। उन्होंने तेजी से गो-गो चिल्लाना शुरू कर दिया था। करीना इस बार अपनी प्रेग्नेंसी में कई चीजों पर ध्यान देकर चल रही हैं। जिसमें से उनका वजन भी शामिल है। बता दें कि तैमूर भी अपने घर में नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।