नई दिल्ली। महज 4 साल के तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) करोड़ों दिलों की जान बन चुके हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें देखना पसंद करते हैं। उनकी कोई तस्वीर हो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है। इन दिनों तैमूर पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) संग हिमाचल में स्पॉट में हुए। खास बात यह भी थी कि इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल भी स्पॉट हुए। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी हिमाचल ट्रिप भी दिखाई दिए।
इस बीच सभी की सोशल मीडिया पर तैमूर ( Taimur Latest Video ) की एक क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह हिमाचल की सड़कों पर मम्मी-पापा, अर्जुन और मलाइका संग मस्ती के मूड में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लाल जैकेट पहने हुए पापा सैफ का हाथ पकड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को देखते हुए तैमूर तेजी से चिल्लाने लगाते हैं और कहते हैं नो फोटो। जिसे सुन पीछ चल रही करीना भी मुस्कुराने लगती हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर का यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी उनके इस अंदाज पर कॉमेंट कर रहे हैं।
वैसे आपको बता दें इस बार हिमाचल में ही सैफ-करीना ( Saif-Kareena ) और अर्जुन-मलाइका ( Arjun-Malika ) ने दीपावाली का त्योहार मनाया है। हाल ही में करीना ने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वह बेटे संग सभी को दिवाली की बधाई देते हुए नज़र आई थीं। करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan Pregnant ) जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इंजॉय कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन और मलाइका भी वादियों का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए।