बॉलीवुड

क्रिसमस पार्टी में क्यूट तैमूर पहुंचे फिर डर गए, आलिया के गले में हाथ डाले घूमते दिखे रणबीर.. देखें Photos और Videos

क्रिसमस पार्टी में पंहुचे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आलिया के गले में हाथ डाले दिखे रणबीर करीना कपूर की पार्टी में दिखी गर्ल गैंग

2 min read
Dec 25, 2019
tamiur_k.jpg
taimur ali khan

नई दिल्ली | क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने पार्टी रखी। एक तरफ अर्पिता खान (Arpita Khan) ने बच्चों के लिए सेलिब्रेशन रखा तो दूसरी तरफ करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी। इन पार्टियों में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सलमान खान की बहन अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी में पहुंचें। तैमूर को देखते ही मीडिया के सभी कैमरे उनपर टिक गए। रेड कलर की चैकर्ड शर्ट में तैमूर बेहद क्यूट दिखाई दे रहे थे। तैमूर की कुछ फोटोज और वीडियोज बहुत वायरल हो रही हैं।

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने पार्टी में पहुंचकर फोटोग्राफर्स को ग्रीट किया लेकिन जैसे ही उन्होंने थोड़ा शोर सुना वो डरते हुए दिखाई दिए। इस पार्टी में करण जौहर भी अपने बच्चों यश और रुही के साथ पहुंची। तुषार कपूर अपने बेटे के साथ पहुंचे। रितेश देशमुख भी अपने दोनों बच्चों को पार्टी में लेकर पहुंचे। सुनील ग्रोवर भी अपने बेटे के साथ नजर आए। वहीं अर्पिता खान अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

दूसरी तरफ करीना कपूर (Kareena Kapoor) की क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान पहुंचे। यहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के गले में हाथ डाले हुए नज़र आए। दोनों ने मीडिया को पोज़ भी दिए। इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी क्यूट लग रहे थे। इसके अलावा पार्टी में करीना की गर्ल गैंग भी देखने को मिली। बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) रेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लगीं। साथ ही करीश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

Published on:
25 Dec 2019 10:33 am