
Cocktail 2 (this photo fom x:@THRIndia_)
Cocktail 2 movie casting: बॉलीवुट स्टारर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' इन दिनों अपनी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म को मॉडर्न रिलेशनशिप और Gen Z की सोच के अनुसार पेश किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा किसी और वजह से शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच लगभग 15 साल के एज गैप को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और कई कमेंट्स भी सामने आए है।
45 साल के शाहिद कपूर और 30 साल की रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि जब फिल्म खुद को युवा पीढ़ी और मॉडर्न लव स्टोरी के तौर पर पेश कर रही है, तब कास्टिंग में भी उसी सोच को दिखना चाहिए था।
बता दें, सोशल मीडिया पर कई मजेदार कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "Age Gap तो देखना था इसे बनाते टाइम रे बाबा, मॉडर्न लव की बात कर रहे हो!" तो वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, "Hero Uncle लग रहे हैं, नया हीरो ले आते तो ज्यादा रियल लगता।" बता दें, ऐसे कई पोस्ट और मीम्स इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
तो वहीं, दूसरी ओर शाहिद कपूर के फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड में उम्र से ज्यादा मायने स्टार पावर और स्क्रीन प्रेजेंस रखती है। कई लोगों ने याद दिलाया कि शाहिद आज भी फिटनेस और लुक्स के मामले में नए स्टार्स को टक्कर देते हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
फिल्म के क्रिटिक्स का ये भी कहना है कि कहानी और किरदारों की जरूरत के हिसाब से कास्टिंग की जाती है, इसलिए सिर्फ उम्र के अंतर को देखकर किसी फिल्म को जज करना सही नहीं होगा। तो वहीं ट्रोलर्स का मानना है कि अगर फिल्म का फोकस पूरी तरह Gen Z रिलेशनशिप पर है, तो युवा स्टार्स को ज्यादा जगह मिलनी चाहिए थी।फिलहाल 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बहस का विषय था और आज फिल्म रिलीज भी हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत पाती है या फिर एज गैप को लेकर उठे सवाल इसकी चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बने रहते हैं।
Published on:
19 Jun 2026 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
