बॉलीवुड

Viral: योगा करते हुए दिखाई दिए तैमूर अली खान, तस्वीरों में दिखे इतने क्यूट की आपकी नज़रे ना हटें

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने किया योगा योगा क्लासेस से तैमूर की फोटो वायरल जिम और योगा क्लासेस की वीडियोज आ चुकी हैं सामने

2 min read
Dec 02, 2019

नई दिल्ली | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंटरनेट सेंशन बन चुके हैं ये तो आप जानते ही हैं। उनकी क्यूटनेस पर मीडिया के कैमरों की नज़र हमेशा रहती है। हाल ही में तैमूर की एक फोटो कुछ छोटे बच्चों के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर कुछ छोटे बच्चों के साथ योग सीखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी तैमूर की जिम और योगा क्लासेस से फोटोज़ और वीडियोज सामने आ चुके हैं।

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की लेटेस्ट तस्वीर में वो काफी क्यूट दिखाई पड़ रहे हैं। फोटो में उनकेे सामने योगा इंस्ट्रक्टर भी दिखाई दे रही हैं जो इन सभी बच्चों को योग करना सिखा रही हैं। तैमूर फोटो में बिल्कुल योगा की पोजिशन में बैठे हैं और योग आसन (Taimur Yoga Photo) की प्रैक्टिस कर रहे हैं। तैमूर की ये फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी फिटनेस का तो ख्याल रखती ही हैं साथ ही वो तैमूर को भी अभी से फिट रहने के फायदे बता रही हैं।

View this post on Instagram

#taimuralikhan

A post shared by Taimur Ali Khan❤️Urmi (@taimuralikhanworld) on

कुछ दिनों पहले ही तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की शेफ की ड्रेस में फोटो सामने आई थी। खबर थी कि तैमूर मम्मी करीना के साथ कप केक्स बनाना सीख रहे हैं। तैमूर की हर तस्वीर और वीडियो को पसंद किया जाता है। पहले भी तैमूर की योगा वीडियो सामने आ चुकी है जो फैंस को खूब पसंद आई थी। अब तैमूर की योगा पोजिशन की वायरल फोटो छाई हुई है।

Published on:
02 Dec 2019 06:17 pm
Also Read
View All