बॉलीवुड

नहीं हुआ तमन्ना भाटिया का ब्रेकअप, इस पार्टी में हाथों में हाथ डाले दिखीं बॉयफ्रेंड के साथ

Tamannaah Bhatia: हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। मगर ये खबर गलत है। इसका अब सबूत भी मिल गया है।
2 min read
Mar 18, 2024
Tamannaah Bhatia And Vijay Verma
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

Tamannaah Bhatia: ‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की लास्ट मूवी ‘जेलर’ 2023 में आई थी। हाल फिलहाल में उनकी किसी मूवी की चर्चा नहीं हुई है। मगर वो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का उनके बॉयफ्रेंड विजय वर्मा (Vijay Verma) से ब्रेकअप हो गया है। मगर ये खबर गलत है। इसका अब सबूत भी मिल गया है। दोनों को एक पार्टी में साथ हाथ में हाथ डालकर खुशी-खुशी पार्टी मनाते देखा गया है।
यह भी पढ़ें: तब्बू-करीना-कृति सैनन की Crew पक्का होगी हिट, ये बातें बनाती है इसे परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर


ये पार्टी फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने दी थी। मौका था फिल्म ‘ऊल जलूल इश्क’ (Ul Jalool Ishq) की व्रैप अप का। इसे मनीष मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में विजय वर्मा लीड रोल में हैं। इसी पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया।
बॉलीवुड की खबरे हिंदी में पढ़ें-Bollywood News In Hindi


ये लव बर्ड्स साथ में पैपराजी के लिए पोज भी देते दिखे। इसकी तस्वीरें और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया के पास पाइप लाइन में 'अरनमनई 4', 'वेदा' और 'स्त्री 2' भी हैं। वहीं विजय वर्मा की लेटेस्ट मूवी ‘मर्डर मुबारक’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे लोग पसंद कर रहे हैं।

‘ऊल जलूल इश्क’ में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ नजर आएंगे। इसमें नसीरुद्दीन शाह, शारिब हाशमी जैसे स्टार्स भी हैं। इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

Published on:
18 Mar 2024 12:08 pm
Also Read
View All