बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया के बारे में नहीं जानते ये बात… फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बनाई पहचान

Tamannaah Bhatia Birthday: तमन्ना भाटिया 'मिल्की ब्यूटी' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस 21 दिसंबर, 2025 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
3 min read
• •
Updated: 20 Dec 2025, 9:23 PM IST
tamana-bahubali
'बाहुबली' फिल्म के एक सीन में तमन्ना (इमेज सोर्स: IMDb)

Tamannaah Bhatia 36th Birthday: तमन्ना ने 2005 में अपनी पहली हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में उनका ग्लैमरस लुक फैंस को बहुत प्रभावित करता है।

फोटो में तमन्ना भाटिया (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु और तमिल फिल्मों से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बना ली। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में भी नजर आ चुकी हैं। तमन्ना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा काम किया है। वे 'जी करता' और 'आखिरी सच' जैसी वेब सीरीज में दिखीं, जिससे उन्हें खूब पहचान मिली। इन दोनों सीरीज के लिए उन्हें बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट में 'बेस्ट फीमेल एक्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी मिला।

करियर की शुरुआत: फिल्म का एक सीन (इमेज सोर्स: एक्स)

तमन्ना भाटिया अपनी नई वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। इसमें वे डायना पेंटी के साथ एक क्राफ्ट-बीयर स्टार्टअप शुरू करने वाली एक दमदार लड़की की भूमिका निभा रही हैं। उनकी अगली फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' जो एक सुपरनैचुरल और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, 2026 में रिलीज होने वाली है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने दो साल के रिश्ते को 2025 में खत्म कर दिया। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में नेटफ्लिक्स सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद विजय ने तमन्ना को डेट पर चलने का ऑफर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। यह जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रही है।

पुरानी तस्वीर: तमन्ना संग विजय वर्मा (इमेज सोर्स: एक्स)

2025 के फिल्मफेयर 'ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स' में क्रिस्टिना फिडेल्स्काया के ब्रांड 'द की' कलेक्शन का गाउन पहनकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद 'ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2025' में उनका बोल्ड और एजि लुक भी खूब चर्चा में रहा। जहां गोल्डन चेन ने उनके आउटफिट को परफेक्ट टच दिया। 'जी सिने अवॉर्ड्स 2025' में गोल्डन गर्ल अवतार में उनकी चमकदार स्किन, स्ट्रॉबेरी ब्लश और ऑम्ब्रे लिप्स ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को एक अलग पहचान दी।

'अवॉर्ड शो' की तस्वीर (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम अकाउंट)

तमन्ना भाटिया न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने अपना ज्वेलरी ब्रांड 'वाइट एंड गोल्ड' लॉन्च किया, जो उनकी बिजनेस की समझ को भी दर्शाता है। वेलनेस बुक 'बैक टू रूट्स' की सह-लेखिका होने के साथ-साथ उन्होनें 'शुगर कॉस्मेटिक्स' में भी इन्वेस्ट किया है।