तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साल 2023 में साथ आए थे। कपल ने कभी पब्लिक अपना रिश्ता किसी से नहीं छुपाया। दोनों ने ही खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया। अब ब्रेकअप की वजह दोनों का काम बताया जा रहा है, लेकिन फैंस इन खबरों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलग होने की असली वजह रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राशा ने 9 फरवरी को मस्ती करते हुए अपनी और विजय की दुबई से कुछ फोटोज शेयर की थी। हालांकि, उन्होंने तमन्ना भाटिया को टैग भी किया था और मिस यू भी लिखा था, लेकिन फैंस का कहना है कि वेलेंटाइन डे से पहले विजय को तमन्ना के साथ होना चाहिए था, पर वह राशा के साथ थे। फरवरी को प्यार का महिना कहते है और दोनों ने समय अलग-अलग बिताया। तो इससे बड़ा सबूत ब्रेकअप का और कुछ नहीं हो सकता।