Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलग होने की खबर आ रही है।
Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: बॉलीवुड से एक और रिश्ता टूटने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि फेमस कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इसे सुनकर दोनों के फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। दोनों के अलग होने से सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है और यूजर्स ब्रेकअप के सबूत भी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राह पर चल पड़े हैं।
कुछ समय पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की धमाकेदार ग्रैंड वेडिंग हुई थी। इस वेडिंग में पूरे बॉलीवुड के शिरकत की थी। इसमें पावर कपल कहे जाने वाले तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी पहुंचे थे। दोनों बड़े इवेंट्स में पार्टी में साथ ही नजर आते हैं। मगर दोनों अंबानी वेडिंग में अलग-अलग पहुंचे थे। कपल का ऐसे अलग-अलग आना फैंस को पसंद नहीं आया और ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से साथ में नजर भी नहीं आए हैं। खबर ये भी है कि दोनों का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है, पर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही है। फैंस इस खबर के बाद बेहद परेशान भी हो रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज कल बॉलीवुड में ब्रेकअप भी खबरें ज्यादा आ रही हैं।