बॉलीवुड

Video: तमिल एक्टर विशाल लड़खड़ाए, स्टेज पर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Actor Vishal Health: फेमस तमिल एक्टर विशाल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां जानें अब कैसी है उनकी तबीयत।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2025, 11:32 AM IST
Actor Vishal Health Update
एक्टर विशाल

Actor Vishal Health Update: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विशाल कृष्णा रेड्डी (Vishal) रविवार शाम (11 मई 2025) को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में आयोजित एक इवेंट के दौरान अचानक बेहोश हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा गया कि विशाल मंच पर मौजूद थे और लोगों से बात कर रहे थे, तभी वो अचानक गिर पड़े। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

उनके मैनेजर हरीकृष्णन ने जानकारी दी कि विशाल पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार था और थकान भी। उन्होंने कई बार खाना भी स्किप किया और काम का शेड्यूल भी बहुत टाइट रहा, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

अब कैसी है विशाल की तबीयत

विशाल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वो अस्पताल में आराम कर रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैंस सोशल मीडिया पर विशाल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पहले भी हुई थी तबीयत खराब

जनवरी 2025 में चेन्नई में अपनी फिल्म "मधा गजा राजा" के प्री-रिलीज इवेंट में भी विशाल की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। वे मंच पर कांपते और थके हुए नजर आए थे। वीडियो में उनके हाथ कांपते हुए दिखे और वे बोलते वक्त भी थोड़े अनफोकस्ड दिखे थे। एक असिस्टेंट ने उन्हें सहारा देकर मंच तक पहुचाया था।

विशाल की लास्ट फिल्म 

विशाल आखिरी बार फिल्म "मधा गजा राजा" में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ संतानम, अंजलि, सोनू सूद, वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे स्टार्स थे। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज होनी थी लेकिन कानूनी पचड़े की वजह से रुकी रही और आखिरकार 12 जनवरी 2025 को रिलीज हो सकी।

Updated on:
12 May 2025, 11:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’