बॉलीवुड

Tanhaji Box Office Collection Day 30: अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी’ ने मचाया धमाल, 30 दिनों में कमाए 262 करोड़

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 30: Ajay Devgn की फिल्म 'तान्हाजी को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं

less than 1 minute read
Feb 09, 2020
ajay_devgan_tanhaji_2.jpeg

नई दिल्‍ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 30: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं। इन 30 दिनों में फिल्म ने फिल्म तान्हाजी ने India में 262 करोड़ रुपये की कमाई की है।तानाजी साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इतना ही नहीं तानाजी हिंदी सिनेमा की भी 12वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्वीट कर बताया कि 'तान्हाजी' ने बीते शुक्रवार 1.5 करोड़ का बिजनेस किया।और शनिवार को 1.3 करोड़ की कमाई की इस हिसाब से फिल्म 30 दिनों में 262 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

बताते चलें फिल्म को यूपी, हरियाणा और महाराष्ट में कर मुक्त कर दिया गया था फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय और सैफ के साथ काजोल ( Kajol ) भी अहम भूमिका में हैं। तानाजी ( Tanhaji ) फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते हैं। अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। काजोल ( Kajol ) तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं।

Published on:
09 Feb 2020 12:20 pm
Also Read
View All