बॉलीवुड

Tanhaji Box Office Collection Day 35: अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ ने मचाया धमाल, 35 दिनों में बटोरे 355 करोड़

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 35: फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Feb 14, 2020

नई दिल्ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 35: अजय देवगन (Ajay Devgn की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। इतने दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 35 दिनों में फिल्म ने भारत में 270 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार,गुरूवार (12 फरवरी) को फ़िल्म ने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार तक तानाजी 269.30 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी।अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'तान्हाजी' (Tanhaji: The Unsung Warrior) साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है।विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है।फिल्म ने WordWide अबतक 355करोड़ बटोरे हैं।

बताते चलें फिल्म को यूपी, हरियाणा और महाराष्ट में कर मुक्त कर दिया गया था फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय और सैफ के साथ काजोल ( Kajol ) भी अहम भूमिका में हैं। तानाजी ( Tanhaji ) फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते हैं। अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। काजोल ( Kajol ) तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं।

Published on:
14 Feb 2020 07:59 am
Also Read
View All
Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा

बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर छलका अनुराग कश्यप का दर्द, बोले- तमिल सिनेमा ने सुरक्षित महसूस कराया