बॉलीवुड

बन रही है कंगना रनौत की Tanu Weds Manu 3, आर माधवन के साथ बनेगी फिर जोड़ी, होगा ये ट्विस्ट

Tanu Weds Manu 3: पहले और दूसरे पार्ट की तरह 'तनु वेड्स मनु 3' भी कंगना रनौत आर माधवन के साथ रोमांस करती दिखेंगी, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट।
2 min read
• •
Oct 05, 2024
tanu weds manu 3

Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' कन्फर्म हो गई है। इसकी स्क्रिप्टिंग हो गई है, ये जानकारी डायरेक्टर आनंद एल राय ने दी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी।

इसकी दूसरी किस्त 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। दोनों फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

ट्रिपल रोल में कंगना रनौत

कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी किस्त की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा ने 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु 3' में कंगना रनौत ट्रिपल भूमिका में नजर आ सकती हैं।

'तनु वेड्स मनु 3' की रिलीज डेट

यदि सब कुछ सही रहा तो कंगना पहली बार तीन किरदार में नजर आएंगी। 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होने की संभावना है। इससे जुड़े सोर्स ने बताया, "कंगना अपने करियर की पहली ट्रिपल भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। ये फ़िल्म उन्हें एक कलाकार के नए पहलुओं को समझने का मौका देगी।" मेकर्स का ‘तनु वेड्स मनु 3’ को 2026 में रिलीज करने का प्लान है।

Updated on:
05 Oct 2024 10:46 am
Published on:
05 Oct 2024 10:43 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है