बॉलीवुड

“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

Tanushree Dutta Instagram: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का गुस्सा अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के 4 दिन बाद भी शांत होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
Tanushree Dutta angry Nana Patekar Death after 5 days said i watch Nana supporters turn to ashes
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/iamtanushreeduttaofficial)

Tanushree Dutta Post On Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर गोवा में हुआ था। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी जान हार्ट अटैक से गई। ऐसे में उनके ऊपर #MeToo आंदोलन में आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाना पाटेकर के निधन को ईविड डेड कहने के बाद फिर उन्होंने तीखा कटाक्ष किया है। जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के समर्थकों और उनके काम की तारीफ करने वालों पर बेहद कड़े शब्दों में निशाना साधा है। तनुश्री के इस नए और विस्फोटक पोस्ट ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।

तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना किसी का नाम लिए इंडस्ट्री के उस वर्ग पर करारा प्रहार किया है जो नाना पाटेकर की तारीफ कर रहा है या उनके समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। तनुश्री ने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से सराहा जा रहा है जिसने लगभग दो दशकों तक एक 'नेक इंसान' (खुद के बारे में बताते हुए) के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गहरे सदमे में धकेल दिया।

तनुश्री ने अपने गुस्से को बयां करते हुए लिखा, "जरा सोचिए, एक पूरा समुदाय सार्वजनिक रूप से उस व्यक्ति की तारीफ कर रहा है जिसने लगभग दो दशकों तक एक नेक इंसान के साथ बुरा बर्ताव किया, उसे प्रताड़ित किया और गहरे सदमे में डाल दिया। शायद इस बुरे समुदाय या ऐसे लोगों को अपनी ही आग में जलकर राख हो जाना चाहिए। मैं इन सभी नाना समर्थकों को राख में बदलते हुए देखूंगी।"

"उनकी तारीफों ने मेरे दिल को जला दिया है"- तनुश्री दत्ता

तनुश्री का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे लिखा कि एक जालिम और शोषक व्यक्ति के लिए लोगों की प्रशंसा और सम्मान की बातें देखकर उनका दिल सुलग उठा है। उन्होंने कहा, मैं इन सभी लोगों की आत्माओं को वहीं भेजूंगी जहां नाना की आत्मा जा रही है। अगले 10,000 सालों तक उन्हें भी वही सब सहना पड़ेगा जो मैंने बार-बार सहा है।"

तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आगे लिखा कि जो लोग उनके इतने संघर्ष और तकलीफ को देखने के बावजूद एक 'राक्षस' की तारीफ कर रहे हैं और उसे सही ठहरा रहे हैं, उनका चरित्र और असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है। चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि वह इन समर्थकों के रवैये को कभी माफ नहीं करेंगी और लोगों का साथ ही उनके असली चरित्र को उजागर करता है।

Updated on:
12 Oct 2026 09:50 am
Published on:
12 Oct 2026 09:21 am
Also Read
View All
‘सड़कें घेरना लोकतंत्र की हत्या’, CJP आंदोलन पर फूटा अभिनेता रणवीर शौरी का गुस्सा, बोले- बैलेट में दिखाओ ताकत

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं