बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड माफिया पर सनसनीखेज दावा, सुशांत और जिया की मौत का ठहराया जिम्मेदार

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अक्सर बॉलीवुड को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करती रहती हैं। इस बार भी यही हुआ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत को लेकर जो दावे किए उससे लोग हैरान हो रहे हैं।

3 min read
Apr 23, 2026
Tanushree Dutta big revealed said Sushant Singh Rajput Jiah Khan deaths reason bollywood mafia
तनुश्री दत्ता ने खोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले राज

Tanushree Dutta claims ‘Bollywood mafia’: बॉलीवुड में 'मी टू' (Me Too) आंदोलन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। तनुश्री ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के उस काले सच यानी 'बॉलीवुड माफिया' के वजूद पर बात की है, जिसे अक्सर कालीन के नीचे दबा दिया जाता है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत का जिक्र करते हुए इंडस्ट्री के काम को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड पर बोला हमला (Tanushree Dutta claims Bollywood mafia)

मेरी सहेली' के साथ एक खास बातचीत में तनुश्री ने दावा किया कि इंडस्ट्री में कुछ ताकतवर लोगों का एक ऐसा समूह है जो उभरते हुए सितारों के करियर और जिंदगी को नियंत्रित करता है। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड माफिया पूरी तरह सक्रिय है। यही वजह है कि जिया खान और सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर ये माफिया न होते, तो ये दोनों प्रतिभाशाली कलाकार आज भी अपनी सफलता का जश्न मना रहे होते।"

सुशांत और जिया खान की डेथ पर किया खुलासा (Tanushree Dutta On Sushant Singh Rajput and Jiah Khan death)

तनुश्री ने सुसाइड की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस बात को आसानी से स्वीकार नहीं कर सकतीं कि इतने आत्मविश्वासी सितारों ने खुद अपनी जान ली होगी। उन्होंने पूछा, "अगर हम मान भी लें कि उन्होंने सुसाइड किया, तो सवाल यह है कि उन्हें उस मानसिक स्थिति तक पहुंचाया किसने? कोई भी सफल और नॉर्मल इंसान अचानक उठकर अपनी जिंदगी खत्म नहीं करता। उन्हें उस दिशा में धकेलने के लिए जानबूझकर साजिश रची गई होगी।"

"असफलता मौत की वजह नहीं हो सकती"

तनुश्री के मुताबिक, एक्टर्स इंडस्ट्री की अनिश्चितताओं से वाकिफ होते हैं। वे जानते हैं कि यहां कभी काम मिलेगा और कभी नहीं। उन्होंने तर्क दिया, "करियर के उतार-चढ़ाव किसी कलाकार को जान देने पर मजबूर नहीं कर सकते। कलाकार मानसिक रूप से इन चीजों के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन जब किसी को चारों तरफ से घेर लिया जाए और आगे बढ़ने के सारे रास्ते बंद कर दिए जाएं, तब इंसान टूटता है।"

अहंकार और नियंत्रण का खेल

इंडस्ट्री के रसूखदार लोगों पर निशाना साधते हुए तनुश्री ने कहा कि यहां कुछ लोगों का अहंकार बहुत बड़ा है। अगर आप उनके इशारों पर नहीं नाचते, तो वे आपको अपना दुश्मन मान लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग ईमानदारी और आजादी से काम करना चाहते हैं, उन्हें 'आउटसाइडर' करार देकर किनारे कर दिया जाता है। तनुश्री ने कहा, "ये लोग लगभग बुरी ताकतों की तरह काम करते हैं, जिनका एकमात्र मकसद दूसरों को काबू करना और परेशान करना होता है।"

तनुश्री ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि भले ही उनके पास पुख्ता सबूत न हों, लेकिन वैश्विक स्तर पर सामने आने वाली घटनाएं और फिल्मों में इंडस्ट्री का चित्रण यह साफ करता है कि भीतर कुछ बहुत गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने समाज और फैंस से अपील की कि वे इन मौतों के पीछे के असली कारणों पर सवाल उठाना बंद न करें।

Updated on:
23 Apr 2026 08:29 am
Published on:
23 Apr 2026 08:22 am
Also Read
View All
इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई

एक विवादित सीन के बावजूद सुपरहिट हुई डिंपल कपाड़िया की ‘सागर’, शादी के 12 साल बाद किया था कमबैक