बॉलीवुड

फूट-फूटकर रोने वाली Bollywood एक्ट्रेस का एक और Live वीडियो वायरल

Tanushree Dutta Live Video: तनुश्री दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दर्द साझा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 12:34 PM IST
Tanushree Dutta Broke Silence
तनुश्री दत्ता का टूटा ‘सब्र का बांध’ (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम अकाउंट)

Tanushree Dutta Broke Silence: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। आज से ठीक एक सप्ताह पहले उनका एक रोने वाला वीडियो (Video) सामने आया था। जिसमें वह खूब फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं थीं।

इस बीच एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) का एक और वीडियो (Video) सामने आया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर उन्होंने बताया कि कुछ लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। बॉलीवुड को लेकर भी एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं, आगे उन्होंने क्या कुछ कहा? चलिए जानते हैं।

तनुश्री दत्ता ने लाइव आकर तोड़ी चुप्पी

तनुश्री दत्ता ने दर्द साझा करते हुए कहा, “अब वो जेल जाने वाले हैं। अब वो मेरे रास्ते में रोड़ा डाल रहे हैं, मुझे परेशान कर रहे हैं। ये उनकी आदत है, इन लोगों ने दूसरों को भी परेशान किया है, मैं कोई पहली पर्सन नहीं हूं।
बॉलीवुड में मुझे गिरोह और ग्रुप बना के परेशान किया जा रहा है।”

एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) ने आगे कहा, “आज भी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो सबकुछ जानते हुए भी इनका साथ दे रहे हैं। लेकिन अब इनका वक्त चला गया है। भगवान देखेंगे, यहां पर ऐसा गुंडा राज चल रहा है कि किसी भी अकेली लड़की को नहीं छोड़ा जा रहा है। ये सभी लोग अब जेल जाएंगे, इनको लगता है वो बहुत पॉवरफुल हैं लेकिन अब उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी कोई कल्पना नहीं है। इनकी तो मौत आएगी, जेल भी होगा सारे काम भी बिगड़ेंगे, अब इनका सबकुछ खत्म हो जाएगा। जब ऊपर वाले की लाठी चलती है न तो नीचे वाले के कोई कांटेक्ट काम नहीं आते।”

नाना पाटेकर पर लगाए थे यौन शोषण का आरोप

आशिक बनाया फेम एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) का पिछले दिनों एक रोते हुए वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं! metoo वाला मामला 2018 से चल रहा है, आज तंग आकर मैंने पुलिस को फोन किया। कृपया कोई मेरी मदद करो! इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कुछ करो।

उनका ये भी कहना था कि वह अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं।

बता दें एक्ट्रेस ने साल 2018 में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद जांच हुई और नाना पाटेकर निर्दोष पाए गए और तब कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

Updated on:
5 Aug 2025, 12:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ