27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनुश्री दत्ता को यौन उत्पीड़न मामले में लगा तगड़ा झटका, नाना पाटेकर हुए खुश

Nana Patekar Metoo Case Rejected: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब कोर्ट ने जो कहा उसे सुनकर एक्ट्रेस के फैंस हैरान हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 8 Mar 2025, 3:17 PM IST

Nana Patekar Metoo Case Rejected

Nana Patekar Metoo Case Rejected

Tanishree Dutta Nana Patekar: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस रह चुकी तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि एक फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न किया गया है। तनुश्री दत्ता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब कोर्ट ने उस मामले में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है और नाना पाटेकर को राहत मिल गई है।

तनुश्री दत्ता को कोर्ट से मिला झटका (Tanishree Dutta Nana Patekar)

साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के चलते तनुश्री दत्ता को मुंबई की एक कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है। तनुश्री दत्ता ने बताया था कि नाना पाटेकर ने साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाना करते समय उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। तनुश्री ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, लेकिन अब सालों बाद इस मामले में नाना पाटेकर को राहत मिल गई है।

तनुश्री दत्ता ने बना ली थी फिल्मों से दूरी (Tanishree Dutta #MeToo)

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है और उनकी केमिस्ट्री फैंस को इमरान हाशमी के साथ आई फिल्म "आशिक बनाया आपने" में लोगों को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिर धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली, लेकिन यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद अक्सर एक्ट्रेस सुर्खियों में रही हैं।

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के 72 घंटे बाद विजय वर्मा ने किया पहला पोस्ट, दिया ये बड़ा हिंट

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग