
महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण के तमाम मामले MeToo कैंपेन के चलते सामने आ रहे हैं। हर कोई अपनी आपबीती सुना रहा है। इस कैंपेन के तहत सालों पुराने मामले भी उजागर हो रहे हैं। इसी बीच एक और नया मामला सामने आया है। इस बार 'बागी-2' की सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं तान्या पॉल सिंह ने फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर अदनान शेख पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इस बात का खुलासा तान्या ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए किया।
ट्विटर पर शेयर किया पूरा वाकया:
तान्या ने ट्विटर पर इस पूरे वाकया को बयां किया है। उन्होंने लिखा, 'ये 'बागी 2' फिल्म की शुरुआत थी। फिल्म को लेकर मेरी मीटिंग राइटर और डायरेक्टर के साथ हुई। इस मीटिंग के बीच में अदनान मेरे कपड़ों से छेड़छाड़ करने लगे। इस सब को डायरेक्टर हैंडल कर सकते थे लेकिन ये सब उनके हाथ में नहीं था। इसके बाद अदनान ने मेरे कपड़ों पर कमेंट करना शुरू कर दिया। उन्होंने मसाज करने के लिए कहा और मेरे शरीर पर भद्दे कमेंट करने लगे।
एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने कहा वो डायरेक्टर के रिश्तेदार है:
तान्या ने बताया, 'इस पूरी घटना के बारे में मैंने एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को बताया। वह महिलाओं का सपोर्ट करती हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि उनसे जितना हो सकता है वह मेरी मदद करेंगी, साथ ही कहा कि आपको पता है मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। हम लोग सब कुछ जानते हैं। वह डायरेक्टर के रिश्तेदार हैं और वह उन पर अंधा विश्वास करते हैं।' इस तरह की कई और घटनाओं का जिक्र तान्या ने अपनी पोस्ट में किया है।