बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर शाहिद-कृति की फिल्म चली फ्लॉप की ओर, मंडे टेस्ट में बदतर हुआ कलेक्शन

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्म में शामिल हो सकती है? ये सब हम बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार कह सकते हैं आईये जानते हैं क्या है फिल्म की हालत...    
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 7:50 AM IST
teri_baaton_mein_aisa_uljha_jiya_box_office_collection_day_4_shahid_kapoor_kriti_sanon_film_65_percent_drop_on_monday_.jpg
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का मंडे कलेक्शन आया सामने

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सैनन की स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 4 दिनों में में 30.85 करोड़ कमाई कर ली है पर सोमवार को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार आंकडे बताए हैं। इसके अनुसार वीकेंड पर फिल्म को एक टिकट पर एक फ्री (Buy One Get One) का फादा नहीं हुआ। मेकर्स ने वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन को बढ़ाने के लिए ये ऑफर दिया था जो कोई काम नहीं आया और मंडे कलेक्शन में गिरावट का सामना करना पड़ा। लगभग 65 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई।

शाहिद-कृति की फिल्म मंडे टेस्ट में हुई फेल (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya)
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी 12 फरवरी को शाहिद-कृति सेनन (Kriti Sanon) की मूवी ने महज 3.75 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 30.85 करोड़ हो गया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ये गिरावट चिंता का विषय है, लेकिन यह अभी ये बाकी है कि हफ्ते के आखिर में गिरावट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी रहती है या अपनी गति बनाए रखती है या नहीं।

पहली बार शाहिद और कृति ने एक साथ काम किया है। शुरुआत में दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में दौड़ पड़े थे। फिल्म में शाहिद एक इंजीनियर आर्यन की भूमिका में हैं और कृति सेनन फिल्म में एक रोबोट बनी हैं। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़